---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

कार्तिक पूर्णिमा के दिन याद से कर लें 7 काम, मां लक्ष्मी की कृपा दूर होगी आर्थिक संकट

Kartik Purnima 2023: कार्तिक पूर्णिमा इस साल 27 नवंबर को है। ऐसे में आइए जानते हैं कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन किन कामों को करने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

---खबर नीचे जारी है---

Kartik Purnima 2023 Upay: कार्तिक मास की पूर्णिमा इस साल 27 नवंबर को पड़ रही है। शास्त्रों में कार्तिक मास की पूर्णिमा का खास महत्व बताया गया है। इस दिन गंगा स्नान और दान का विशेष धार्मिक महत्व है। पौराणिक मान्यता है कि इस कार्तिक पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी के संग-संग भगवान विष्णु की पूजा करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। इसके अलावा इस दिन कुछ खास काम करने से मां लक्ष्मी का प्रवेश घर में होता है। आइए जानते हैं कार्तिक पूर्णिमा के लिए शुभ मुहूर्त और इस दिन किए जाने वाले खास काम।

कार्तिक पूर्णिम के उपाय

कार्तिक पूर्णिमा की दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित है। ऐसे में दिन हर किसी को अपने घर को साफ-सुथरा रखना चाहिए। मान्यता है कि मां लक्ष्मी साफ-सुथरे स्थान पर ही वास करती हैं।

कार्तिक पूर्णिमा के दिन घर के मुख्य द्वार पर तोरण (आम के पल्लव का) जरूर लगाएं। इसके अलावा विशेष फल की प्राप्ति के लिए घर-आंगन को फूलों से सजा सकते हैं। इस दिन घर में रंगोली बनना भी शुभ माना गया है। कहा जाता है कि रंगोली मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय है।

कार्तिक पूर्णिमा के दिन दीप दान का खास महत्व है। ऐसे में इस दिन गंगा घाट, नदी, झील या तालाब इत्यादि में दीपदान जरूर करें। ध्यान रहे कि इस दिन कम से कम 2 दीपदान जरूर करें- एक देवताओं के निमित्ति और दूसरा पितरों के निमित्त। मान्यतानुसार ऐसा करने से देवता और पितर दोनों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: तुलसी विवाह कब है 23 या 24 नवंबर को, नोट करें प्रदोष काल का शुभ मुहूर्त और खास योग

कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान, दीपदान के अलावा दान की भी परंपरा रही है। ऐसे में इस दिन चावल, चीनी और दूध का का दान करना शुभ फलदायी साबित होगा।

---खबर नीचे जारी है---

कार्तिक पूर्णिमा के दिन पीपल वृक्ष की पूजा भी शुभ फलदायी मानी गई है। ऐसे में इस दिन पीपल में जल जरूर अर्पित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में सकारात्मकता आती है। साथ ही भगवान विष्णु की विशेष कृपा भी प्राप्त होती है।

कार्तिक पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी के साथ-साथ भगवान विष्णु की पूजा भी करनी चाहिए। ध्यान रहे कि इस दिन तुलसी से हरे पत्ते को नहीं तोड़ना चाहिए। इस दिन तुलसी के हरे पत्ते को तोड़ने से पाप लगता है। ऐसे में इस बात का विशेष ध्यान रखें।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: देवउठनी एकादशी पर तुलसी को अर्पित करें 5 खास चीजें, हमेशा भरी रहेगी तिजोरी

---खबर नीचे जारी है---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Nov 20, 2023 02:46 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola