---विज्ञापन---

कार्तिक पूर्णिमा पर ‘बीवर मून’ का खास संयोग, 4 राशियों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान

Kartik Purnima 2023 Beaver Full Moon: कार्तिक पूर्णिमा पर इस साल 27 नवंबर को बीवर मून का खास संयोग बन रहा है। आइए जानते हैं कि यह दिन किन 4 राशियों के लिए शुभ है।

Beaver Full Moon in November 2023: कार्तिक महीना भगवान विष्णु और मां तुलसी को समर्पित माना गया है। हालांकि इस महीने की पूर्णिमा तिथि का संबंध मां लक्ष्मी से भी बताया गया है। यही वजह है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की संग-संग भगवान विष्णु की उपासना भी की जाती है। ज्योतिष शास्त्र में नवंबर माह में पड़ने वाली पूर्णिमा को बीवर मून कहा गया है। इस साल कार्तिक पूर्णिमा पर बीवर मून का खास संयोग 27 नवंबर को बन रहा है।

मन का कारक है चंद्रमा

वेदों में चंद्रमा को मन का कारक बताया गया है। इसके लिए युजुर्वेद में ‘चन्द्रमा मनसो जातश्चक्षोः सूर्यो अजायत:’ मंत्र का भी उल्लेख किया गया है। यानी चंद्रमा मन का कारक ग्रह है। ऐसे में पूर्णिमा के दिन चंद्रमा की स्थिति में परिवर्तन से राशियों से संबंधित जातकों की जिंदगी में खास बदलाव आते हैं। आइए जानते हैं कि कार्तिक पूर्णिमा पर बनने वाला बीवर मून किन राशियों के लिए शुभ रहेगा।

---विज्ञापन---

news 24 whatsapp channel

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए कार्तिक मास की पूर्णिमा बेहद शुभ मानी जा रही है। दरअसल इस दिन चंद्रमा की स्थिति में बदलाव से वृषभ राशि वालों की जिंदगी में खास परिवर्तन देखने को मिलेगा। कार्तिक पूर्णमा के दिन से आमदनी में वृद्धि होगी। साथ ही नौकरी में उन्नति का भी योग बनेगा। हालांकि नौकरी में बदलाव करना शुभ नहीं रहेगा। कार्तिक पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी पूजा-अर्चना से उनका विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: देवउठनी एकादशी पर आज घर के दरवाजे पर बांध दें यह चीज, पूरे साल होगी धन में बरकत

कन्या राशि

ज्योतिषीय गणना के मुताबिक कार्तिक पूर्णिमा पर बनने वाला बीवर मून का खास संयोग कन्या राशि के लिए बेहद मंगलकारी है। दरअसल इस दिन चंद्रमा की स्थिति में बदलाव भी भाग्यवर्धक साबित होगा। इसके साथ कार्तिक पूर्णिमा से जीवन में शुभता और सकात्मकता का संचार होगा। हालांकि इसके लिए कार्तिक पूर्णिमा पर चंद्रमा को अर्घ्य देना सहायक साबित होगा। इसके अलावा इस दिन मां लक्ष्म की कृपा पाने के लिए उन्हें खीर का भोग लगाएं।

---विज्ञापन---

तुला राशि

कार्तिक पूर्णिमा पर बीवर मून का खास संयोग तुला राशि वालों के लिए शुभ कहा जा रहा है। दरअसल कार्तिक पूर्णिमा पर चंद्रमा की स्थिति में परिवर्तन होने से मानसिक विकार दूर होंगे। इसके साथ ही तुला राशि वालों को इस दिन मां लक्ष्मी की कृपा वरदान स्वरूप प्राप्त होगी। ऐसे में अगर इस दिन मां लक्ष्मी को उनका प्रिय भोग लगाएंगे तो विशेष लाभ प्राप्त होगा। नौकरी-व्यापार में खूब तरक्की होगी।

मिथुन राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन बनने वाला बीवर मून का खास संयोग मिथुन राशि वालों के लिए शुभकारी है। दरअसल कार्तिक पूर्णिमा पर चंद्रमा की स्थिति में बदलाव मिथुन राशि के जातकों के लिए शुभ साबित होगा। इस दिन मानसिक विकारों से मुक्ति मिलेगी। आर्थिक स्थिति में शुभ परिवर्तन देखने को मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति का योग है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: आज भगवान विष्णु के योगनिद्रा से जागते ही शुरू हो जाएंगे 4 राशियों के अच्छे दिन, धन लाभ के भी बनेंगे कई योग

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

(spellpundit.com)

---विज्ञापन---
First published on: Nov 23, 2023 01:43 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola