Kartik Month 2023 Lucky Zodiac: हिंदू पंचांग के अनुसार, 29 अक्टूबर से कार्तिक का महीना शुरू हो चुका है। सनातन धर्म-शास्त्रों में कार्तिक का महीना भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को प्रिय बताया गया है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, कार्तिक मास में 3 नवंबर को शुक्र देव कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र देव को धन का कारक माना गया है। ऐसे में जब कभी भी शुक्र का गोचर होता है तो कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक आर्थिक परिवर्तन देखने को मिलते हैं। आइए ज्योतिषीय गणना के अनुसार, जानते हैं कि शुक्र के राशि परिवर्तन से किन 3 राशियों को फायदा होने वाला है।
मेष राशि
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, कार्तिक मास में धन के कारक शुक्र का गोचर मेष राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ और लाभकारी है। दरअसल इस राशि से संबंधित जातकों को नौकरी और व्यापार में खूब तरक्की मिलेगी। इसके अलावा नौकरी में प्रमोशन का लाभ मिल सकता है। साथ ही मेष राशि के जातकों को मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा। जिसके परिणमास्वरूप आर्थिक उन्नति और सुख-शांति देखने को मिलेगी।
यह भी पढ़ें: छठ पूजा कब से शुरू है 17 या 18 नवंबर से? कंफ्यूजन करें दूर, जानिए खरना से लेकर पारण तक शुभ मुहूर्त
मिथुन राशि
शुक्र का गोचर मिथुन राशि वालों के लिए बेहद अनुकूल माना जा रहा है। शुक्र गोचर की अवधि में आमदनी में वृद्धि होगी। बिजनेस में नई डील फाइनल होगी, जिसके परिणामस्वरूप लाभ होगा। इस दौरान कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। दांपत्य जीवन में खुशखबरी मिलेगी। आकस्मिक धन लाभ होगा। घर-परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। इस दौरान बेरोजगार युवकों को नई नौकरी मिल सकती है। इसके अलावा इस दौरान भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा से धन-दौलत में वृद्धि होगी। मानसिक चिंता दूर होगी।
वृश्चिक राशि
शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन वृश्चिक राशि के लिए शुभ माना जा रहा है। इस दौरान बिजनेस में इंवेस्ट करने से लाभ होगा। निवेश से धन की प्राप्ति होगी। नौकरी में चल रही समस्या दूर होगी। बिजनेस के सिलसिले से की गई यात्रा सुखद और लाभकारी होगी। जॉब में प्रमोशन के साथ-साथ सैलरी में भी वृद्धि हो सकती है। अचानक धन लाभ होगा। आय और व्यय में संतुलन बना रहेगा। फिजूलखर्ची से बचे रहेंगे।
यह भी पढ़ें: Rahu Ketu Transit 2023: आज से 2025 तक 4 राशियों पर राहु-केतु रहेंगे मेहरबान, होता रहेगा छप्परफाड़ धन लाभ!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
13 hrs agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
19 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
4 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines