हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kapoor ke Upay: पितृदोष से लेकर कालसर्प दोष तक सब दूर करता है कपूर का टोटका

विज्ञापन

Kapoor ke Upay: पूजा पाठ में कपूर का इस्तेमाल जरूरी माना जाता है। कपूर के बिना आरती और हवन अधूरा होता है। इसे जलाने से ना सिर्फ घर का वातावरण सुगंधित बना रहता है बल्कि ये घर की नकारात्मक ऊर्जा को भी नष्ट करता है।

कपूर जलाने से घर में खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा आती है। कपूर में कुछ औषधीय गुण भी होते हैं। इसके अलावा ज्योतिष उपायों में भी कपूर का खूब इस्तेमाल किया जाता है। कपूर के टोटके ग्रह और वास्तु दोष दूर करते हैं। आइए जानते हैं कपूर से जुड़े इन खास उपायों के बारे में।

यह भी पढ़ेंः बस 5 मिनट का यह उपाय करें, मां लक्ष्मी घर की सब तिजोरियां भर देंगी

विज्ञापन

कपूर के दिव्य प्रयोग (Kapur Ke Totke)

  • घर के सदस्यों के काम में अक्सर बाधा आती है तो घर में सुबह-शाम कपूर जलाना चाहिए। इससे घर का वातावरण शुद्ध होता है और नकारात्मक शक्तियां घर से दूर जाती हैं। कपूर जलाने से घर में सुख-शांति बनी रहती है।
  • घर का वास्तु दोष दूर करने में कपूर के टोटके (Tone Totke) बहुत उपयोगी है।  एक कटोरी में कपूर के कुछ टुकड़े लेकर वास्तु दोष वाले स्थान पर रख दें। कपूर जब खत्म हो जाए तो वहां कपूर के नए टुकड़े रख दें। कुछ दिनों तक लगातार ऐसा करने से वास्तु दोष धीरे-धीरे दूर हो जाएगा।
  • कुंडली में पितृ दोष या कालसर्प दोष हो तो व्यक्ति की तरक्की रुक जाती है। ऐसा राहु और केतु ग्रह के कारण भी होता है। इन दोषों से मुक्ति पाने के लिए घर में तीन समय सुबह, शाम और रात में कपूर जलाना चाहिए। ऐसा करने से इन दोषों से जल्द मुक्ति मिल जाती है।

यह भी पढ़ेंः TONE TOTKE: आज ही करें झाड़ू के ये उपाय, तुरंत बरसने लगेगा पैसा

  • शनिवार के दिन नहाने के पानी में कपूर और चमेली के तेल की कुछ बूंदे डालने से शनि दोष दूर होता है। इसके प्रभाव से कार्य में आ रही रुकावटें दूर होती हैं और घर में धन का आगमन होता है।
  • सोते समय बुरे सपने आते हैं या फिर आपको डर लगता है तो अपने बेडरूप में कपूर जलाकर सोएं। इससे नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती हैं और बुरे सपने से छुटकारा मिलता है। पति-पत्नी के बीच मनमुटाव चल रहा हो तो भी बेडरूम में कपूर जलाने से फायदा मिलता है।

पंडित सुधांशु तिवारी “ज्योतिषाचार्य”

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola