---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Kanya Sankranti 2024: कन्या राशि में सूर्य गोचर से बढ़ सकती हैं 3 राशियों की परेशानियां, शुरू हो सकता है तंगहाली का दौर!

Kanya Sankranti 2024: वैदिक ज्योतिष की गणना के अनुसार, 16 सितंबर को सूर्य सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे, जिसे कन्या संक्रांति कहते हैं। सूर्य के इस राशि परिवर्तन से अधिकांश राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा, लेकिन 3 राशि के जातकों के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण हो सकता है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

Kanya Sankranti 2024: वैदिक ज्योतिष में सभी ग्रहों का केंद्रीय संचालन सूर्य के नेतृत्व में होता है। प्रत्यक्ष या प्रत्यक्ष रूप से सभी ग्रह सूर्य की परिक्रमा करते हैं। यही कारण है कि सूर्य को ग्रहों का स्वामी कहा गया है। सूर्य सहित सभी ग्रह एक निश्चित समय पर राशि और नक्षत्र परिवर्तन परिवर्तन करते हैं। सूर्य 30 दिनों के अंतराल पर एक राशि से दूसरे राशि में जाते हैं। 16 सितंबर को सूर्यदेव सिंह राशि से निकल कर कन्या राशि में जाएंगे। सूर्यदेव के इस गोचर यानी राशि परिवर्तन को ‘कन्या संक्रांति’ कहते हैं। यूं तो सूर्य की चाल में यह बदलाव अधिकांश राशियों के लिए शुभ है, लेकिन 3 राशियों के लिए यह नकारात्मक साबित हो सकता है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

ये भी पढ़ें: रत्न पहने बिना इस एक उपाय से 43 दिनों में बन सकते हैं अमीर; वैभव के दाता शुक्र बरसाते हैं धन!

---विज्ञापन---

कन्या राशि में सूर्य गोचर का राशियों पर असर

वृषभ राशि

कन्या राशि में सूर्य गोचर यानी कन्या संक्रांति वृषभ राशि के जातकों के लिए नकारात्मक साबित हो सकता है। आपके आत्मविश्वास और साहस में कमी आएगी। आपके खर्चे बहुत ज्यादा बढ़ सकते हैं। प्राइवेट नौकरीपेशा जातकों की बॉस से खटपट हो सकती है। नौकरी छूटने के दुर्योग बन रहे हैं। कोर्ट में चल रहे किसी केस का फैसला आपके खिलाफ हो सकता है। व्यापार में आर्थिक हानि के योग हैं। शेयर बाजार में किए हुए निवेश में बड़ा नुकसान हो सकता है। परिवार में किसी वाद-विवाद में उलझने से बचें। सामाजिक बदनामी हो सकती है।

ये भी पढ़ें: सितंबर में बुध के डबल राशि गोचर से 5 राशियां होंगी मालामाल, दोनों हाथ से गिनेंगे नोट

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कन्या राशि में सूर्य गोचर अलाभकारी होने के योग दर्शा रहा है। आपके रिश्तेदारों से कोई आप पर झूठा मुकदमा कर सकता है। जो आर्थिक हानि और मानसिक परेशानी बढ़ाएगा। आपका वाहन चोरी होने का अंदेशा है। किसी आकस्मिक खर्च के कारण आपकी आर्थिक स्थिति डांवाडोल हो सकती है। संतान पक्ष से कष्ट संभव है। संतान से मनमुटाव बढ़ सकता है। आर्थिक स्थिति बिगड़ने से रोजाना के खर्चों पर असर होगा। पारिवारिक संकटों का दौर शुरू हो सकता है। अपने व्यवहार पर संयम रख इस पर नियंत्रण पा सकते हैं।

मकर राशि

कन्या राशि में सूर्य गोचर मकर राशि के जातकों के जीवन पर नेगेटिव प्रभाव डाल सकता है। स्टूडेंट जातकों के लिए यह समय अधिक अनुकूल नहीं है। नौकरी की तैयारी कर रहे जातक एग्जाम के रिजल्ट से निराश हो सकते हैं। प्राइवेट नौकरी में लोगों की मुश्किलें बढ़ेंगी। आपकी आमदनी प्रभावित हो सकती है। व्यापार में नुकसान बढ़ने से बिजनेस पार्टनर अलग हो सकता है। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। आप गंभीर रूप से बीमार हो सकते हैं। लव लाइफ में परेशानियां बढ़ेंगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2024: गणेश चतुर्थी पर अष्टविनायक यात्रा है बेहद खास, 8 अलग रूपों में विराजमान गणपति दर्शन से पूरी होती है हर मुराद

ये भी पढ़ें: भगवान श्रीकृष्ण ने क्यों तोड़कर फेंक दी बांसुरी, जानें क्या है राधा जी की मृत्यु से इसका संबंध…पढ़ें पूरी कथा

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Sep 04, 2024 08:56 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola