Kamada Ekadashi: नए हिंदू संवत्सर 2080 की पहली एकादशी एक अप्रैल को आ रही है। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी होने के कारण इसे कामदा एकादशी भी कहा जाता है। शास्त्रों में कहा गया है कि कामदा एकादशी व्रत के प्रभाव से राक्षस भी पापमुक्त हो जाते हैं। इस व्रत को करने वाला मृत्यु के बाद मोक्ष प्राप्त करता है।
यह भी पढ़ें: ऐसे करें सूर्य की आराधना, बनेगा राजयोग, मिलेगी अथाह सुख-संपदा
कामदा एकादशी तिथि मुहूर्त (Kamada Ekadashi Date)
आचार्य अनुपम जौली के अनुसार यह एकादशी एक अप्रैल 2023 को सुबह 1.58 बजे आरंभ होगी। इसका समापन अगले दिन 2 अप्रैल 2023 को सुबह सूर्योदय पूर्व 4.19 बजे होगा। इस तरह दोनों दिन व्रत किया जा सकेगा। यदि शुभ मुहूर्त की बात की जाए तो इस दिन सुबह 7.45 बजे से 9.18 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। यह मुहूर्त पूजा के लिए अत्यन्त शुभ है, इसके अलावा अन्य चौघडि़यों में भी पूजा की जा सकती है।
यह भी पढ़ें: झाड़ू भी बना सकती हैं करोड़पति या कंगाल, जानिए कैसे?
एकादशी के उपाय (Kamada Ekadashi Ke Upay)
- एकादशी के दिन 7 हल्दी की गांठ एक पीले कपड़े में बांधकर पोटली बना लें। इसे भगवान श्रीहरि को चढ़ा दें और उनके चरणों में रहने दें। कुछ समय बाद इसे आशीर्वादस्वरूप उठा कर अपने घर या कार्यालय की तिजोरी में रख दें। इससे तिजोरी में लक्ष्मी जी का स्थाई वास हो जाएगा।
- इस दिन व्रत करें तथा छोटे अनाथ बच्चों या निराश्रित दिव्यांग भिखारियों को भोजन कराएं। यदि संभव हो तो किसी गरीब मरीज को दवा भी खरीद कर देवें। इससे आपके उपर आने वाले सभी संकट दूर होंगे।
- किसी विष्णु मंदिर में जाकर वहां पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा करें। उन्हें पीले हजारे (गेंदा) पुष्पों की माला चढ़ाएं। इसके बाद एक माला “ॐ नमो भगवते नारायणाय” मंत्र का जप करें। इससे आपकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होगी।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
13 hrs agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
1 day agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
3 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
5 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines