Kalyug Ka Raja Grah Rahu Priya Rashiyan & Astro Upay: पौराणिक शास्त्रों में कुल चार युग का उल्लेख किया गया है, जिसमें से एक कलयुग (कलियुग) भी है. सतयुग, त्रेतायुग और द्वापरयुग के बाद कलयुग ही आता है, जो इस समय चल रहा है. वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि राहु ग्रह कलयुग का राजा है. दरअसल राहु ग्रह को भ्रम, अचानक मिलने वाली भौतिक सफलता, अचानक होने वाली घटनाओं, इच्छाओं, माया और गुप्त चीजों का दाता यानी कारक माना गया है. ये सभी लक्षण कलयुग में प्रधान रहेंगे, इसी वजह से राहु ग्रह को कलयुग का राजा कहा जाता है.
राहु ग्रह की कृपा से रातों-रात किसी भी जीव की किस्मत चमक सकती है. इसके अलावा राहु की अशुभ दृष्टि के कारण व्यक्ति राजा से रंक भी बन सकता है. पंचांग की मानें तो कलयुग में कुल चार राशियों की रातों-रात किस्मत चमकने की संभावना अधिक है क्योंकि उन्हें राहु ग्रह की प्रिय राशियां माना जाता है. चलिए जानते हैं राहु ग्रह की प्रिय चार राशियां कौन सी हैं, जिनके जातकों की किस्मत किसी भी पल में बदल सकती है.
राहु ग्रह की प्रिय राशियां (Rahu Grah Ki Priya Rashiyan)
मिथुन राशि, सिंह राशि, कन्या राशि और वृश्चिक राशि को राहु ग्रह की प्रिय राशियां माना जाता है. इन चारों राशियों के लोगों पर राहु ग्रह की विशेष कृपा रहती है, जिस कारण इन्हें समय-समय पर अचानक धन लाभ होता है. साथ ही समाज में नाम मिलने और दुर्घटनाओं से बचे रहने की संभावना ज्यादा होती है. इसके अलावा व्यक्ति का आध्यात्मिक विकास होता है और वो भ्रम से मुक्त रहता है.
ये भी पढ़ें- Mercury Transit 2026 Horoscope: शुरू हुए इन 3 राशियों के संघर्ष से भरे दिन, बुध गोचर का पड़ रहा है अशुभ प्रभाव
राहु ग्रह की कृपा पाने के उपाय (Rahu Grah Ke Upay)
- नियमित रूप से देवों के देव महादेव और काल भैरव की पूजा करें.
- ब्रह्म मुहूर्त में उठने का प्रयास करें.
- रात को भोजन करने से बचें.
- काले कुत्ते की सेवा करें और उसे नियमित रूप से भोजन कराएं.
- पक्षियों को दाना डालें.
- समय-समय पर राहु ग्रह की शांति के लिए पूजा कराएं.
इन गलतियों के कारण लगता है राहु दोष (Rahu Dosh Causes)
- नशे करना.
- धोखा देना.
- झूठ बोलना.
- गलत संगत में फंसना.
- हर समय घर का गंदा रहना.
- तामसिक चीजों का सेवन करना.
- छोटी-छोटी बातों पर लड़ाई-झगड़ा करना.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
14 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
20 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines