हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kalsarpa Dosha: आज ही करें ये 4 उपाय, तुरंत दूर होगा कालसर्प दोष, जागेगा सोया भाग्य

विज्ञापन

Kalsarpa Dosha: ज्योतिष में कालसर्प दोष को अत्यन्त अशुभ बताते हुए इसके निराकरण के उपाय बताए गए हैं। मान्यताओं के अनुसार जिस भी कुंडली में कालसर्प दोष होता है, उस व्यक्ति का पूरा जीवन ही कंगाली और कष्टों में बीतता है। आचार्य अनुपम जौली के अनुसार इस दोष के निवारण हेतु भगवान शिव की आराधना सर्वोत्तम बताई गई है। महादेव की शरण में जाने से न केवल ग्रह दोष वरन अन्य सभी तरह के दोष भी समाप्त हो जाते हैं। जानिए इन उपायों के बारे में

कालसर्प दोष दूर करने के लिए करें ये उपाय (Kalsarpa Dosha Puja)

करवाएं कालसर्प दोष पूजा

कालसर्प दोष दूर करने के लिए ज्योतिष में पूजा बताई जाती है। इस पूजा को करने से ग्रह दोष का प्रभाव कम होता है और उसके जीवन में आने वाले सभी संकट और बाधाएं दूर होती हैं।

यह भी पढ़ें: फटाफट करोड़पति बनने के लिए पूर्णिमा पर करें ये काम, किस्मत खुद रास्ता बनाएगी

विज्ञापन

चांदी से बना सर्पों का जोड़ा तीर्थ स्थल में प्रवाहित करें

कालसर्प दोष दूर करने के लिए उपाय के रूप में चांदी से बने नाग-नागिन का जोड़ा किसी तीर्थ स्थल पर बहते जल में बहाना चाहिए। इससे इस दोष का असर दूर होता है और सौभाग्य जागता है।

करें शिव का रुद्राभिषेक

भगवान शिव समस्त जगत के अधिपति और कल्याणकर्ता हैं। उनकी शरण में जाने से अमरता भी प्राप्त की जा सकती है। न केवल कालसर्प दोष वरन अन्य किसी भी प्रकार के ग्रहदोष को दूर करने के लिए शिवलिंग का रुद्राभिषेक सर्वोत्तम माना गया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Surya ke Upay: रविवार को कर लें यह एक काम तो फटाफट होगा प्रमोशन, बढ़ेगी तनख्वाह

करें मंत्रों का जप

शास्त्रों में कुछ मंत्र ऐसे भी बताए गए हैं जिनके प्रभाव से ग्रह दोष दूर होता है। उदाहरण के लिए महामृत्युंजय मंत्र, त्र्यक्षरी मंत्र अथवा गायत्री मंत्र का जप करने से मृत्यु को भी परास्त किया जा सकता है। आप भी किसी योग्य विद्वान से इन मंत्रों के जप का सही तरीका सीख कर प्रतिदिन जप कर सकते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola