KaalChakra: शिवजी की पूजा से हर प्रकार के कष्ट दूर होते हैं। आमतौर पर लोग शिवजी की कृपा पाने के लिए दूध, दही, शहद, फूल इत्यादि अर्पित करते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। जिसके जीवन के हर दुख-दर्द दूर होते हैं। इसके अलावा भी कई चीजें ऐसी हैं, जिन्हें शिवलिंग पर चढ़ाना शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कि शिवलिंग पर किन 10 पत्तों को अर्पित करने से अपार धन-संपत्ति की प्राप्ति होती है।
अशोक के पत्ते
अशोक का पत्ता शोक का नाश करता है। साथ ही शिवलिंग पर अशोक के पत्ते अर्पित करने से संतान सुख की प्राप्ति होती है। संतान से कष्ट मिल रहा है या संतान दूर है तो उसकी कामना के लिए भी शिवलिंग पर अशोक के पत्ते अर्पित करने चाहिए। इसके अलावा धन लाभ की कामना के लिए भी शिवलिंग पर अशोक के पत्ते अर्पित करना शुभ होता है। इतना ही नहीं, घर में अशोक का पेड़ लगाने से शोक, दुख और दरिद्रता का वास नहीं होता। जो लोग आर्थिक संकट से घिरे हुए हैं, उन्हें अशोक के पेड़ की जड़ को लाल या सफेद रेशमी कपड़े में लपेटकर कार्यक्षेत्र पर या बिजनेस वाले स्थान पर रखना चाहिए। ऐसा करने से बिजनेस और रोजगार में लाभ होता है।
आम के पत्ते
अगर दुर्भाग्य पीछा नहीं छोड़ रहा है तो शिवभक्तों को शिवलिंग पर आम के पत्ते जरूर अर्पित करने चाहिए। शिवलिंग पर आम के पत्ते अर्पित करने से दरिद्रता दूर होती है। साथ ही ऐसा करने से अपार धन-संपत्त की प्राप्ति होती है।
भांग-धतूरे के पत्ते
भगवान शिव को धतूरा और भांग बहुत प्रिय है। मान्यता है कि शिवजी को भांग और धतूरे के पत्ते अर्पित करने से शिवजी प्रसन्न होकर भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण करते हैं।
अनार के पत्ते
किसी भी प्रकार का दुख-दर्द है या कार्यों में रुकावटें आ रही हैं या फिर परिवार में सुख-शांति नहीं है तो शिवलिंग पर अनार के पत्ते जरूर अर्पित करें। साथ ही अनार के रस से शिवलिंग का रुद्राभिषेक करें। इसके अलावा अनार की लकड़ी से किसी तरह का यंत्र बनवाना शुभ होता है। घर की सीमा के बाहर अनार का पेड़ पूर्व, पश्चिम में लगाना शुभ है। इसके अलावा परिवार में सुख-शांति के लिए शिवलिंग पर अनार के पत्ते जरूर अर्पित करने चाहिए।
बरगद के पत्ते
बरगद के पेड़ को त्रिमूति का प्रतीक माना जाता है। बरगद के पेड़ की छाल में विष्णु, जड़ में ब्रह्मा और इसकी शाखाओं में शिव का वास होता है। यही वजह है कि बरगद के पेड़ को शिवजी का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में बरगद के पत्ते भगवान शिव को अर्पित करने से दुर्घटना से रक्षा होती है। किसी गंभीर रोग में आयु संकट का भय कम हो जाता है। ऐसे में शिवजी को बरगद के पत्ते अर्पित करने से दुर्घटना से रक्षा होती है।
यह भी पढ़ें: Weekly Horoscope: इस सप्ताह इन 7 राशि वालों की लगेगी जबरदस्त लॉटरी, धन-दौलत से भर जाएगा खजाना
बेल के पत्ते
बेल के पत्ते भगवान शिव को बेहद प्रिय है। बेलपत्र का त्रिकोण आकार भगवान शिव के तीन नेत्रों का प्रतिनिधित्व करता है। ऐसे में पति-पत्नी जोड़ों में हर सोमवार को शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करें तो वैवाहिक जीवन में कभी कलेश नहीं हो सकता। परिवार में कभी लड़ाई-झगड़े नहीं होंगे और प्रेम बढ़ेगा। शिवलिंग पर 3 से लेकर 11 बेलपत्र चढ़ाना शुभ है। बेल के पेड़ के नीचे दीपक जलाने से ज्ञान की प्राप्ति होती है।
शमी का पत्ता
शनि की महादशा, साढ़ेसाती या ढैय्या चल रह है या कुंडली में शनि शुभ स्थिति में नहीं है तो शिवलिंग पर शमी का पत्ता जरूर अर्पित करें। घर में शमी का पौधा पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए। इससे कुंडली के कई दोष खत्म हो जाते हैं। इसके अलावा शमी का पत्ता शिवलिंग पर चढ़ाने से रोग और क्लेश से मुक्ति मिलती है। साथ ही विरोधी नुकसान नहीं पहुचा पाते हैं।
नीम के पत्ते
जो लोग लंबी बीमारी से पीड़ित हैं, उनको रोग में आराम पाने के लिए शिवलिंग पर नीम के पत्ते जरूर अर्पित करने चाहिए। मंगलवार के दिन नीम के पेड़ में जल अर्पित करके चमेली के तेल का दीपक जलाने से अमंगल नहीं होता है।
आक के पत्ते
अगर जीवन में किसी से भी मनमुटाव है या क्लेश है तो शिवलिंग पर सफेद मंदार के पुष्प या आक के पत्ते जरूर अर्पित करने चाहिए। मान्यता है कि आक के पत्ते में भगवान गणेश का वास होता है। आक का पौधा अगर घर के सामने हो तो उसे शुभ फल देने वाला माना गया है। आक के पौधे से किसी भी तरह की नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव व्यक्ति, घर या परिवार पर नहीं पड़ता है। इसके अलावा आक का फूल शनि देव को भी प्रिय है। कुंडली में अगर शनि दोष हो तो आक के फूल से शनिदेव की उपासना करनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: इन पक्षियों को दाना खिलाने से कुबेर भी खोल देते हैं अपना खजाना, चंद दिनों में बदल जाती है किस्मत!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
6 hrs agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
1 day agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
2 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
2 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
4 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
4 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines