---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj Ka Rashifal: मेष से लेकर मीन तक, जानिए आज का राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 26 May 2024: दैनिक राशिफल के माध्यम से आप आज के बारे में जान सकते हैं कि कैसा रहेगा 12 राशियों का दिन और कौन से उपाय करने उत्तम रहेंगे? आइए ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा से 26 मई रविवार का राशिफल और उपाय जानते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Aaj Ka Rashifal 26 May 2024: कुल 12 राशियां अपने अपने भाव के साथ हैं, जिनका संबंध सीधा व्यक्ति के जीवन में होने वाले बदलावों से जुड़ा हुआ होता है। किसी तरह का उतार चढ़ाव या जिंदगी में आने वाली समस्याओं की वजह भी ग्रहों में होने वाले बदलाव होते हैं जो राशियों पर अपना अच्छा और बुरा प्रभाव डालते हैं। आइए ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा से 26 मई रविवार का राशिफल और उपाय जानते हैं।

1. मेष राशि

निर्णय लेने की दृष्टि से महत्वपूर्ण समय है। शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहे प्रयास सार्थक होंगे। आपके जीवन का यह समय स्वर्णिम समय रहेगा। सुबह बजरंग बाण का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।

---खबर नीचे जारी है---

2. वृषभ राशि

अपनी योजनाएं व विचार गोपनीय रखें। व्यावसायिक जीवन में प्रगति के योग हैं। बुद्धि बाल का सहारा ले और अपने प्रयासों में सफल होंगे। सुबह पक्षियों को दाना खिला दें और सूर्य को जल अर्पित करें।

3. मिथुन राशि

निजी और व्यावसायिक मामलों में भ्रम की स्थिति दूर होगी। किसी रिश्तेदार के आने से घर परिवार का माहौल अच्छा रहेगा व सम्मान में वृद्धि होगी। व्यावसायिक जीवन में सफलता मिलेगी और शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और घायल गोवंश का उपचार करा दें।

---खबर नीचे जारी है---

4. कर्क राशि

कार्यस्थल पर नई शुरुआत कर सकते हैं। परिवार में माता-पिता का आशीर्वाद लेकर किसी भी कार्य की शुरुआत करेंगे तो ठीक रहेगा। सुबह जल में हल्दी और चावल डालकर सूर्य को जल दें और सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।

5. सिंह राशि

विभिन्न गतिविधियों में व्यस्त रह सकते हैं। दांपत्य जीवन में सहयोग मिलेगा। किसी लंबी यात्रा के योग बन सकते हैं। सुबह सूर्य को रोली और चावल डालकर जल दें। लंबी यात्रा के योग बन सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

6. कन्या राशि

अतीत को छोड़ भविष्य की ओर कदम बढ़ाएंगे। व्यावसायिक जीवन में सफलता मिलेगी और कोई ना कोई अच्छी डील होगी। घर परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।

7. तुला राशि

अधूरे मन से प्रयास करने पर सफलता से वंचित रह सकते हैं। जीवनसाथी के साथ सहयोग करेंगे तो दिन अच्छा रहेगा। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दें और सुंदरकांड का पाठ करें।

---खबर नीचे जारी है---

8. वृश्चिक राशि

जीवन के क्षेत्र में एक नई शुरुआत करेंगे। किए गए प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे। व्यर्थ की भागदौड़ भी रह सकती है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आप अपनी शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति करेंगे। सुबह चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें और किसी गरीब को चावल अथवा चीनी का दान करें।

9. धनु राशि

ऊर्जा और उत्साह के साथ विभिन्न गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे।परिवार के किसी सदस्य की सफलता की अच्छी खबर मिलने से आपका मन प्रसन्न होगा। सुबह गाय को चार आटे की रोटी में हल्दी लगाकर दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

---खबर नीचे जारी है---

10. मकर राशि 

प्रिय जनों के साथ सुख के क्षण साझा करेंगे। किसी नए कार्य को लेकर मन तनाव में रह सकता है। बिना वजह की चीजों में अपने मन को परेशान ना करें। सुबह कुत्तों को भोजन कर दें और शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करें।

11. कुंभ राशि

निजी व व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलने के संकेत है। सुबह किसी गरीब को भोजन करा दें और शाम को शनिदेव के मंदिर जाकर तेल का दीया जलाये।

---खबर नीचे जारी है---

12. मीन राशि

आपकी योग्यता के कारण आपके सहकर्मी और अधिकारी खुश रहेंगे। अगर आप शोध कार्यों से जुड़े हैं तो आपको सफलता मिलेगी। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर निकलें। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें और गाय को भोजन करा दें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: May 25, 2024 07:48 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola