Sunil Sharma
Read More
अपने ‘सेंस ऑफ ह्यूमर’ के चलते आप दूसरों के आकर्षण का केन्द्र बन जाएंगे। मामा अथवा नाना की ओर से आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। किसी पड़ौसी की वजह से तनावग्रस्त रहेंगे। घर पर किसी आयोजन के चलते बहुत सारे मेहमान आ सकते हैं। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। पीपल के वृक्ष में पानी सींचना शुभ रहेगा।
कल (Kal ka Rashifal) आपकी सभी इच्छाओं के पूरा होने का दिन है। कोर्ट-कचहरी में विजय प्राप्त होगी। जीवनसाथी के खराब बर्ताव के चलते समाज में मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। किसी अपने के साथ समय बिताएंगे। खुद को बिना वजह फालतू के मुकदमों में न उलझने दें। नुकसान हो सकता है। अपनी माता के चरण स्पर्श करने के बाद ही घर से निकलें।
दिन ही शुरूआत काफी अच्छी रहेगी, पूरे दिन ऊर्जा से भरे रहेंगे। बेरोजगार लोगों को नौकरी प्राप्त हो सकती है। ट्रेवल और एजुकेशन सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ कुछ चीजों पर विवाद हो सकता है। भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को हाथ जोड़कर ही काम स्टार्ट करें, अवश्य सफलता मिलेगी।
पैसों से जुड़ा कोई विवाद हल होगा। लव कपल्स के लिए पूरा दिन प्रेम की रंगीनियों में डूबे रहने का रहेगा। ध्यान रखें कि आप परिवार के लिए नौकरी करते हैं, नौकरी के लिए परिवार नहीं है। अपने अंदर की नेगेटिविटी को बाहर निकालें ताकि आप समय का सही से आनंद ले सकें। सुंदरकांड का पाठ करना सौभाग्यदायक रहेगा।
यह भी पढ़ें: Guru Gochar: सूर्य के साथ होगी गुरु की युति, इन 3 राशियों के घर जमकर बरसेगा सोना
भाई-बहनों की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। दूसरों के वादों पर न जाएं, जो आपकी मदद करें, उसी पर भरोसा करें। कल आप अपने बचपन के दिनों को एक बार फिर से याद करेंगे। जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बितेगा। शिवलिंग पर दूध चढ़ाने से लाभ होगा।
कल का दिन आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। कोई तीसरा व्यक्ति आपकी मैरिड लाइफ में दखलंदाजी कर सकता है, सावधान रहें। कहीं से अचानक पैसा मिलने के आसार बन रहे हैं। नया वाहन खरीदने के भी योग बन रहे हैं। व्यस्त रहें, मस्त रहें। चन्द्रमा को अर्ध्य देने से मनवांछित मनोकामना पूर्ण होगी।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।