---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन कैसा रहेगा आपका? पढ़ें राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 31 May 2024: आपका आज का दिन कैसा रहेगा? आपको 31 मई को कौन से उपाय करने चाहिए? आइए इसके बारे में ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा की ओर से बताए गए राशिफल और उपाय के माध्यम से जानते हैं। 

---खबर नीचे जारी है---

Aaj Ka Rashifal 31 May 2024: ज्योतिष के अनुसार, ग्रहों की चाल बदलने से आपके जीवन में तरह-तरह के बदलाव होते हैं। बदलाव का असर व्यक्ति के जीवन पर पड़ने लगता है। कुंडली के अलावा आप अपने राशिफल के माध्यम से भी अपने आज के बारे में जान सकते हैं। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा के अनुसार, आपका आज शुक्रवार का दिन कैसा रहेगा? आपको कौन-कौन सी बातों का ध्यान रखना चाहिए? आइए जानते हैं आज का राशिफल और उपाय…

मेष राशि

राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। जीवन में चल रही उलझन में थोड़ी कमी आएगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें।

---खबर नीचे जारी है---

वृषभ राशि

बुध, गुरु, सूर्य, शुक्र की युति के कारण प्रयास फलीभूत होंगे। रिश्तों में निकटता आएगी। दांपत्य जीवन में रिश्ते अच्छे होंगे। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दें। शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें।

मिथुन राशि

पारस्परिक सहयोग से सफलता मिलेगी। समाज में सम्मान में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें। घायल गाय का उपचार करा दें।

---खबर नीचे जारी है---

कर्क राशि

पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। शिक्षा में सफलता मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में किया गया प्रयास सार्थक सिद्ध होगा। दिल की कम सुनो और दिमाग की ज्यादा। सुबह किसी गरीब को आटा अथवा चावल दान करें।

सिंह राशि

उच्च अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन उथल-पुथल हो सकती है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। गुस्से पर नियंत्रण रखें। सुबह हल्दी व चावल डालकर सूर्य को जल दें।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- सपने में शिव मंदिर देखना भाग्योदय का देता है संकेत

कन्या राशि

विरोधी परास्त होंगे। उपहार या सम्मान मिलने के योग हैं। रिश्तो में मजबूती आएगी। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें। घायल गाय का उपचार करा दें।

---खबर नीचे जारी है---

तुला राशि

आध्यात्मिक साधना सार्थक हो सकती है।दांपत्य जीवन सुख में रहेगा। किसी मित्र अथवा रिश्तेदार की वजह से तनाव मिल सकता है। सुबह किसी छोटी बच्ची को वस्त्र दान करें। शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें।

वृश्चिक राशि

संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान वृद्धि हो सकती है। ऑफिस में आपके सहयोगी अथवा आपके अधिकारियों से आपके संबंध अच्छे रहेंगे। सुबह बजरंग बाण का पाठ करें। बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।

---खबर नीचे जारी है---

धनु राशि

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परंतु व्यावसायिक जीवन में प्रयास फलीभूत होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वालों को सम्मान मिलेगा। सुबह गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

मकर राशि

बहु प्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शिक्षा क्षेत्र में सफलता मिलेगी। जमीन से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। कुत्तों को भोजन करा दें। घायल कुत्तों का उपचार करा दें।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- नमक को न समझें मामूली, बन जाएंगे बिगड़े काम!

कुंभ राशि

भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। घर परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। किसी मित्र तुम्हारे रिश्तेदार के कारण मन परेशान हो सकता है। शनि के बीज मंत्र का जाप करें। गरीब को भोजन करा दें।

---खबर नीचे जारी है---

मीन राशि

किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। घर में किसी का स्वास्थ्य खराब रह सकता है। भाई बहन का सहयोग मिलेगा। गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: May 30, 2024 03:20 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola