Sunil Sharma
Read More
कल आपको कई नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। जल्दबाजी में निर्णय न लें वरन सोच-समझकर एक्सपर्ट्स की सलाह से ही काम करें। ट्रैफिक जाम के कारण हाथ आई सफलता फिसलने के योग बन रहा है। दूसरों के साथ अपनी निजी और सीक्रेट जानकारी शेयर न करें।
आपका समय अच्छा चल रहा है परन्तु आप अपनी नेगेटिव थॉट्स के कारण आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। किसी पुराने इन्वेस्टमेंट के कारण अब मुनाफा हो सकता है। व्यापारियों के लिए मुनाफा कमाने का समय है। जीवनसाथी के साथ एकांत में समय बिताने का अवसर मिलेगा।
यह भी पढ़ें: इन 4 राशियों पर छप्पर फाड़ पैसा बरसेगा, बहुत शुभ रहेगा फरवरी का महीना
बेहतर होगा कि भाग्य पर निर्भर रहने के बजाय आप अपना कर्म करें। कोई बड़ा अवसर मिल सकता है, उसे हाथ से न जाने दें। कलीग्स और अधिकारियों के सहयोग के चलते जॉब में प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। लव कपल्स के बीच खटास आ सकती है। मामूली मनमुटाव के चलते ब्रेकअप भी हो सकता है।
हेल्थ के हिसाब से आपको सावधान रहने की जरूरत है। खान-पान का विशेष ध्यान रखें और बाहर खाना खाने से बचें। अपने ही किसी जानकार के कारण आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। कल का दिन फालतू कामों में बीतेगा। इससे बचने के लिए आज ही कल की प्लानिंग कर लें।
यह भी पढ़ें: Tone Totke: चावल के ये उपाय बदल देंगे किस्मत की रेखा, जागेगा सोया भाग्य
कल के दिन आपका उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ा-चढ़ा रहेगा। आपके हाथों कोई बड़ा काम भी हो सकता है। ससुराल पक्ष के कारण मन खिन्न और दुखी हो सकता है। ज्यादा सोच-विचार न करें वरन व्यावहारिक बन कर अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए काम करें।
कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। किसी अनजान जगह से आपको पैसा मिलने के योग बन रहे हैं। अपने कलीग्स से बचकर रहें, अन्यथा जॉब जा सकती है। मैरिड कपल्स के लिए दिन अच्छा रहेगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।