Aaj Ka Rashifal 25 April 2024: जीवन में होने वाले उतार-चढ़ाव की मुख्य वजह ग्रह और राशियों पर होने वाले प्रभाव होते हैं। अपना राशिफल जानकर कोई भी व्यक्ति अपने आज के बारे में जान सकता है। अगर आप भी अपने भविष्य के बारे में जानना चाहते हैं या आपका आज का दिन कैसा रहेगा? यह पता करना चाहते हैं तो अपने राशिफल या कुंडली के माध्यम से इसका पता लगा सकते हैं। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा द्वारा 25 अप्रैल के राशिफल और उपाय बताए गए हैं, आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं…
मेष राशि
मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। मान सम्मान की वृद्धि होगी। सुबह बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें। गाय को रोटी खिला दें।
वृषभ राशि
व्यस्त की भाग दौड़ रहेगी और दांपत्य जीवन में कलह रह सकती है। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दें और किसी गरीब को आटा, चावल या चीनी का दान करें।
मिथुन राशि
घर परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। शिक्षण के कार्यों में सफलता मिलेगी। सुबह किसी गाय को हरा चारा खिला दें। घायल को वंश का उपचार करा दें।
कर्क राशि
जीवन सुख में होगा और आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। परिवार के लोगों के साथ तालमेल बनाकर के रखें। सुबह चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें। घायल गोवंश का उपचार कर दें।
सिंह राशि
मन शांत रहेगा और किसी उत्सव में व्यस्त रहेंगे। भवन सुख में वृद्धि होगी। परिवार में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है। सुबह हल्दी व चावल डालकर सूर्य को जल दें और सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।
कन्या राशि
चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। लंबी यात्रा के योग बन सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।
तुला राशि
व्यर्थ की व्यस्तता के कारण मन परेशान रह सकता है । अगर आप शोध में रुचि रखते हैं तो आपको सुखद परिणाम मिल सकते हैं। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दें। किसी गरीब को सफेद वस्त्र का दान करें।
वृश्चिक राशि
पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। खरीदारी के प्रति मन रहेगा। संपत्ति खरीदने के योग बन सकते है। सुबह मंगल के बीज मंत्र का जाप करें। बंदर को केले अथवा गुड़ चना खिला दें। सुबह पिता के चरण स्पर्श करके घर से बाहर निकलें।
धनु राशि
शिक्षा में किए गए प्रयास सार्थक होंगे। परिवार में शांति का माहौल रहेगा। आज कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हो सकता है। आय से अधिक खर्च हो सकते हैं। सुबह गाय को भोजन करा दें। घायल गोवंश का उपचार करा दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।
मकर राशि
संतान के प्रति दायित्व की पूर्ति होगी। खर्चों में वृद्धि हो सकती है और रहन-सहन से संबंधित सामग्री खरीद सकते हैं। सुबह कुत्ते को भोजन करा दें। घायल कुत्ते का उपचार करा दें और शनि के बीज मंत्र का जाप करें।
ये भी पढ़ें- Chanakya Niti: गधे के ये 3 गुण जीवन में दिलाएंगे सफलता!
कुंभ राशि
मन में संशय की स्थिति रह सकती है अतः आध्यात्मिकता का सहारा लें । किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। सुबह घायल कुत्ते का उपचार करा दें।
मीन राशि
उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। आज संतान पक्ष की ओर से कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ एक लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। सुबह गाय को भोजन करा दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।
ये भी पढ़ें- घर में नहीं होगी पैसों की कमी, बस तिजोरी में चुपके से रख दें ये एक चीज
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
17 hrs agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
3 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
6 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines