---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj Ka Rashifal: कैसा रहेगा 12 राशियों का आज का दिन? पढ़ें राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 24th May 2024: क्या आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा या बुरा? तो इसके लिए पढ़िए 24 मई, दिन शुक्रवार का राशिफल। दैनिक राशिफल के साथ आज हम आपको 12 राशियों के अचूक उपाय भी बताएंगे, जिन्हें करना आपके लिए शुभ रहेगा।

---विज्ञापन---

Aaj Ka Rashifal 24th May 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर एक व्यक्ति अपने भविष्य के बारे में अपनी राशि या कुंडली से जान सकता है। दैनिक राशिफल के माध्यम से व्यक्ति को अपने आज के दिन के बारे में भी पता लग सकता है। आज हम आपको ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा द्वारा बताया गया आज यानी शुक्रवार का राशिफल और उपाय बताने जा रहे हैं। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो इसके लिए पढ़िए 24 मई 2024 का राशिफल।

ये भी पढ़ें- Kaalchakra: महापुण्यदायी वैशाख पूर्णिमा आज, पंडित सुरेश पांडेय से जानें 12 राशियों के अचूक उपाय

---विज्ञापन---

मेष राशि

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मन की उदासी को दूर करने के लिए किसी यात्रा पर जाएंगे, तो अच्छा रहेगा। ध्यान लगाने व योग करने से स्वास्थ्य बेहतर होगा। सुबह बजरंग बाण का पाठ करें। साथ ही गाय को भोजन कराएं।

वृषभ राशि

आर्थिक मामले में प्रगति होगी। अगर आप शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करना चाहते हैं, तो ये समय सबसे अच्छा है। घर-परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। बच्चों को उपहार दें। प्रात: काल शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें।

---विज्ञापन---

मिथुन राशि

जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। बुद्धि से किया गया कार्य संपन्न होगा। जीवन में दोस्त आपको अपनी जिंदगी का अहम हिस्सा मानेंगे। निजी संबंधों में प्रेम बना रहेगा। गाय को हरा चारा खिलाएं। साथ ही घायल गोवंश का उपचार कराएं।

कर्क राशि

पैसे के लेनदेन में सावधानी रखें। मन उदास रह सकता है। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। सुबह हनुमान चालीसा और चंद्र के बीज मंत्र का जाप करें। इसी के साथ किसी बच्चे को खाना खिलाएं।

---विज्ञापन---

सिंह राशि

अगर आप एक विद्यार्थी हैं, तो पढ़ाई पर पूरा ध्यान दें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रात: काल सूर्य देव को हल्दी व चावल डाल जल अर्पित करें।

कन्या राशि

गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। घर में आपके होने से उत्साह व उल्लास बना रहेगा। गाड़ी धीमे चलाएं। गरीबों को भोजन कराने के साथ-साथ कंबल का दान करें।

---विज्ञापन---

तुला राशि

रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। ससुराल पक्ष के लोगों का घर में आना-जाना बना रहेगा, जिससे परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर सुबह घर से निकले। किसी महिला मित्र से मुलाकात हो सकती है। सुबह किसी गरीब को आटा या चावल का दान करें।

वृश्चिक राशि

विद्यार्थियों का शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रयास सार्थक होगा। नौकरी वालों के लिए दिन बहुत अच्छा नहीं रहेगा। इसलिए किसी अधिकारी से बिना वजह न उलझें। पत्नी से बिना वजह विवाद न करें, अन्यथा झगड़ा हो सकता है। सुबह बंदरों को गुड, चना व केला खिलाएं।

---विज्ञापन---

धनु राशि

वाणी पर संयम रखें। नकारात्मक कल्पनाओं से बचें। अगर आपका संबंध शिक्षा के क्षेत्र से है, तो बिना वजह बच्चों को न डांटे। अपने सहकर्मियों से प्रेम से बात करें। घर जाते समय बच्चों के लिए उपहार लेकर जाएं। सुबह किसी घायल गोवंश का उपचार कराएं। साथ ही शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें।

मकर राशि

पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आज का दिन व्यवसाय में निजी संबंधों के लिए बहुत अच्छा है। अगर किसी मित्र से मिलने जाना चाहते हैं, तो बिल्कुल जाइए मन अच्छा रहेगा। सुबह कुत्ते को रोटी खिलाएं। साथ ही शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

---विज्ञापन---

कुंभ राशि

धार्मिक या सांस्कृतिक कार्य क्षेत्र में व्यस्त रहेंगे। विचाराधीन मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आ सकते हैं। घर-परिवार का सहयोग मिलेगा। पत्नी से संबंध अच्छे रहेंगे। सुबह किसी घायल कुत्ते का उपचार कराएं। साथ ही गाय व कुत्ते को रोटी खिलाएं।

मीन राशि

रिश्तों में निकटता आएगी। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। एक अच्छी ऊर्जा अपने मन में रखें, जिससे सभी कार्यों में सफलता मिल सके। बिना वजह किसी से न उलझे। सोच को सकारात्मक रखें। सुबह माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलें। गाय को रोटी खिलाएं और कुत्ते को भोजन कराएं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- माता-पिता की सेवा करने से मना करती है पत्नी? ऐसे में याद रखें प्रेमानंद महाराज की ये बात

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

---विज्ञापन---
First published on: May 23, 2024 03:59 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola