हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक, आज कैसा रहेगा 12 राशियों का दिन? जानें राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 22 May 2024: ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा से आप अपने आने वाले आज के बारे में जान सकते हैं। 22 मई, बुधवार को आपका दिन कैसा रहेगा और आप कौन से उपाय अपना सकते हैं? इसके बारे में राशिफल के माध्यम से जान सकते हैं, आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं

विज्ञापन
राशिफल

Kal Ka Rashifal 22 May 2024: दैनिक राशिफल के माध्यम से आप अपने आज के बारे में जान सकते हैं। आपका आज का दिन कैसा रहेगा? आपको किन बातों का खास ख्याल रखना चाहिए? कौन से उपाय अपनाने आपके लिए लाभकारी होंगे। इन सबके बारे में आप अपने राशि के माध्यम से जान सकते हैं। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा द्वारा 22 मई, बुधवार का राशिफल बताया गया है। साथ ही उपायों के बारे में भी जिक्र किया गया है, आइए 22 मई, बुधवार का राशिफल और उपाय जानते हैं।

मेष राशि

मन प्रसन्न रहेगा परंतु आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी परिवर्तन के योग हैं। कभी-कभी मौन रहने से भी सवालों के जवाब मिल जाते हैं अतः आत्म केंद्रित होकर प्रयास करें। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें। मंगल के बीज मंत्र का जाप करें।

वृषभ राशि

शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। स्थान परिवर्तन के योग हैं। समाज में सम्मान अर्जित करेंगे तथा आत्मविश्वास मजबूत होगा। जीवन में प्रेम रहेगा।

विज्ञापन

मिथुन राशि

मन खुश रहेगा। कारोबार से आय में वृद्धि होगी वाहन के रखरखाव तथा वस्त्रों आदि पर खर्च कर सकते हैं। घर में खुशी का माहौल रहेगा। माता-पिता के साथ किसी तीर्थ यात्रा पर जा सकते है। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें। बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।

कर्क राशि

कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। अपनी सुख सुविधाओं को लोगों के साथ साझा करेंगे तो आनंद मिलेगा। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें। किसी गरीब व्यक्ति को आटा या चावल या चीनी का दान करें।

विज्ञापन

सिंह राशि

माता की सेहत का ध्यान रखें। भागदौड़ अधिक रहेगी। घर और कार्यस्थल पर सहयोग का माहौल रहेगा। पड़ गए प्रतिष्ठा का समुचित इस्तेमाल करेंगे। अंतर्मन की संतुष्टि रहेगी। सुबह सूर्य को जल दें और सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।

कन्या राशि

लंबी यात्रा के योग है। मन में शांति रहेगी। चिकित्सा खर्च बढ़ सकता है। नए रिश्ते जुड़ेंगे। दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। सुबह गाय को भोजन करा दें। घायल गोवंश का उपचार करा दें।

विज्ञापन

तुला राशि

किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। धन प्राप्ति के संकेत है। घर परिवार में प्रेम पूर्ण वातावरण रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। सुबह किसी छोटी बच्ची को वस्त्र दें और गरीब को भोजन करा दें।

वृश्चिक राशि

मन परेशान रह सकता है।आत्म संयत रहे व क्रोध से बचे।आत्मविश्वास के साथ नए अनुभव की यात्रा पर आगे बढ़ेंगे तो अच्छा रहेगा। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें । बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।

विज्ञापन

धनु राशि

कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी और अधिकारियों से संबंध अच्छे बनेंगे ।छोटी यात्राओं के योग बन सकते हैँ। गाय को 4 रोटी बनाकर गुड़ के साथ दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

मकर राशि

पठान पठान ने रुचि बढ़ेगी और कारोबार में वृद्धि होगी। अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए आपको संघर्ष करना होगा और यह पक्का है कि आपको सफलता अवश्य मिलेगी। सुबह कुत्ते को भोजन करा दें। घायल कुत्ते का उपचार करा दें।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- अगर आपका मूलांक है 1 तो बन सकते हैं धीरूभाई

कुंभ राशि

व्यर्थ के क्रोध और वाद विवाद से बचें। परिवार में धार्मिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। यह सही समय है कि आप कोई नया कार्य शुरू करें। दिल दिमाग दोनों से ही परिस्थितियों पर विचार करना ठीक रहेगा। सुबह शनि के बीज मंत्र का जाप करें। शाम को शनि मंदिर जाकर तेल का दीपक जला दें।

विज्ञापन

मीन राशि

मानसिक शांति रहेगी और संतान के दायित्व की पूर्ति करेंगे। किसी मित्र अथवा सहयोगी की मदद से कारोबार में वृद्धि होगी। परिस्थितियों का सामना करेंगे और सफलता अवश्य पाएंगे। पारिवारिक संबंधों में प्रतिबद्धता के कारण आपका सम्मान होगा। भावनाओं में सरल और सहज रवैया आपसे अपेक्षित है। सुबह गाय को भोजन करा दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola