---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj Ka Rashifal: मेष-सिंह से लेकर तुला-मीन तक, आज किसकी चमकेगी किस्मत?

Aaj Ka Rashifal 18 May 2024: कैसा रहेगा आज आपका दिन? कौन से उपाय करने आपके लिए लाभकारी रहेंगे? आइए ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा शनिवार का राशिफल और उपाय जानते हैं।

---विज्ञापन---

Aaj Ka Rashifal 18 May 2024: आज का दिन आपके लिए कितना लाभकारी रहेगा? परिवार, नौकरी, व्यापार से लेकर धन के लिहाज से 12 राशियों के लिए आज 18 मई, शनिवार का दिन कैसा रहेगा? आज कौन से उपाय करने आपके लिए फलदायी साबित होंगे? ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा ने आज दिन शनिवार का राशिफल और उपाय बताए हैं, आइए जानते हैं।

1. मेष राशि

व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। परिवार में सब लोग आपसे खुश रहेंगे। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें। बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।

---विज्ञापन---

2. वृषभ राशि

संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके सारे प्रयास सार्थक होंगे। सुबह किसी गरीब को आटा अथवा चावल दान करें। शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें।

3. मिथुन राशि

व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। आपको आध्यात्मिक गुरु का सानिध्य प्राप्त होगा। शनि देव के बीज मंत्र का जाप करें। किसी गाय को हरा चारा खिला दें।

---विज्ञापन---

4. कर्क राशि

मनचाहा कार्य संपन्न होने में कठिनाई का सामना करना होगा। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। भावुक होकर केवल दिल की बात न करें। दिमाग का भी सहारा लें। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें।  किसी गरीब को भोजन खिला दें और कुत्तों को भोजन करा दें।

5. सिंह राशि

शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। सुबह माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर निकलें। शनि के बीज मंत्र का जाप करें। गाय को चार रोटी और गुड़ दें।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- कैसा रहेगा आपका पूरा सप्ताह, जानें साप्ताहिक राशिफल और उपाय

6. कन्या राशि

रिश्तों में निकटता आएगी। आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी गाय को हरा चारा खिला दें। घायल गाय का उपचार करा दें। बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।

---विज्ञापन---

7. तुला राशि

शिक्षा के क्षेत्र में चल रहे प्रयास सार्थक होंगे। आपके प्रयास फलीभूत होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सुबह किसी गरीब बच्ची को भोजन करा दें। किसी व्यक्ति को आप सफेद वस्त्र भी दान कर सकते हैं।

8. वृश्चिक राशि

घर के मुखिया की सलाह से कार्य करेंगे तो सही रहेगा। किसी मित्र अथवा सहयोगी से आपको सहायता प्राप्त होगी। घर के किसी बीमार व्यक्ति का ध्यान रखें। सुबह हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ करें।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- राहु-केतु के प्रभाव से हो जाते हैं बॉस के साथ रिश्ते खराब

9. धनु राशि

गुरु अथवा पिता के सहयोग से कार्य करेंगे तो अच्छा रहेगा। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर दें। बृहस्पति देव के बीज मंत्र का जाप करें।

---विज्ञापन---

10. मकर राशि

स्वास्थ्य के प्रति किए गए उपायों से आपको लाभ होगा। बिगड़े रिश्तों में निकटता आएगी। सुबह शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करें और कुत्तों को भोजन अवश्य कर दे।

11. कुंभ राशि

रचनात्मक प्रयासों में सफलता मिलेगी। घर की उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। कुछ पारिवारिक समस्याओं में उलझने के कारण समय खराब होगा। घर में कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा जिसकी वजह से सब कुछ अच्छा चलेगा। सुबह कुत्ते को भोजन करा दें। शनि देव के बीज मंत्र का जाप करें।

---विज्ञापन---

12. मीन राशि

सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। मौसम से संबंधित बीमारी बच्चों को लग सकती है अतः बच्चों की तबीयत का ध्यान रखें। अगर आप किसी सरकारी जॉब में है तो आज आपके अपने अधिकारियों से संबंध अच्छा बनेंगे। गाय को चार रोटी हल्दी लगाकर दें।बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

---विज्ञापन---

First published on: May 17, 2024 02:47 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola