Sunil Sharma
Read More
कहीं पर रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा, आर्थिक हालातों में सुधार आएगा। बच्चे भी आपकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे, हालांकि आप उनके साथ समय नहीं बिता सकेंगे। काम की अधिकता को तनाव का कारण न बनने दें वरन वर्क और लाइफ के बीच बैलेंस बनाकर चलें। स्वयं को अनावश्यक भागदौड़ का हिस्सा न बनने दें।
कल आपका आत्मविश्वास बढ़ा-चढ़ा रहेगा। आप जो भी करना चाहेंगे, उसे कर लेंगे। विवाहित लोगों को ससुराल पक्ष से लाभ हो सकता है। दूसरों के भरोसे न रहकर स्वविवेक से निर्णय लें। समय का सही तरह से प्रयोग करें और हाथ में मौजूद परियोजनाओं को समय पर पूर्ण करने का प्रयास करें। गृहस्थ जीवन का आनंद उठाएं और अपने उद्देश्य हासिल करें।
ग्रह नक्षत्रों की चाल कल आपके अनुरूप नहीं रहेगी। अपने धन को सुरक्षित रखने का प्रयास करें। दिन फालतू के कामों में बीतेगा, थकान भी हावी रहेगी। कुछ ऐसा करने का प्रयास न करें जो आपकी समस्या का कारण बन जाएं। दूसरे आपके लिए क्या सोचते हैं, इसकी परवाह न करके जो आप चाहते हैं, वहीं करें।
यह भी पढ़ें: 20 फरवरी 2023 को है सोमवती अमावस्या, इन उपायों से घर आएगी समृद्धि
कल महाशिवरात्रि पर आप जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे, उसी में सफलता हासिल कर लेंगे। पूरा दिन खुशमिजाज बीतेगा, विवाहित युगल एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। किसी रिश्तेदार के अचानक आ जाने की वजह से आपकी दिन भर की प्लानिंग गड़बड़ा सकती है। किसी धर्मार्थ या सामाजिक कार्य से भी जुड़ सकते हैं।
स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, दोस्तों के साथ पार्टी या आउटिंग में टाइम बिताएंगे। परिवार में कोई समारोह हो सकता है। अपने रोजमर्रा की व्यस्तता से समय निकाल कर परिवार को भी समय दें। ध्यान रखें कि परिवार के लिए ही आप काम करते हैं, काम करने के लिए परिवार नहीं है। परिजनों के साथ किसी बड़े समारोह का हिस्सा बन सकते हैं।
अपने विनम्र और उदार स्वभाव के चलते सभी से प्रशंसा प्राप्त करेंगे। किसी बड़े प्रोजेक्ट में पैसा लगा सकते हैं या खुद भी उसका हिस्सा बन सकते हैं। परिवार का कोई व्यक्ति आपके सीक्रेट्स दूसरों के साथ शेयर कर सकता है। अत: दूसरों पर भरोसा कम से कम करें और स्वविवेक से निर्णय लें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।