Sunil Sharma
Read More
कल के दिन किसी भी चीज में पैसा निवेश न करें। गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड के साथ गलत व्यवहार या क्रोध करने से बचें। रिश्ता टूट सकता है। घर वाले आपके अपनी परेशानियां शेयर करना चाहेंगे, उनकी बातें सुनें, समझें और उन्हें सराहें। आप परिवार से अलग अकेले समय व्यतीत करना चाहेंगे जो आपके लिए ठीक भी है।
कल आपके पास काफी सारा खाली समय रहेगा जिसे आप अपनी हॉबी पूरी करने में लगा सकते हैं। किसी नए प्रोजेक्ट को स्टार्ट कर सकते हैं जो आपके साथ-साथ दूसरों को भी सपोर्ट देगा। वैवाहिक सुख प्राप्त होगा। कल की शाम आप किसी धार्मिक स्थान पर बिता सकते हैं।
यह भी पढ़ें: पर्स में रखें यह एक चीज, इतना पैसा आएगा कि संभाल नहीं पाएंगे
आप काफी लंबे समय से काम कर रहे हैं जिसकी थकान दूर करना जरूरी हो चुका है। अपनी लाइफ स्टाइल बदलें और सुकून के साथ रहना सीखें। कुछ नया क्रिएटिव करने का प्रयास करें, दूसरों से घुले-मिलें, उनसे सबक लें। आप अपने सम्मोहक व्यक्तित्व और व्यवहारकुशलता से दूसरों का मन मोह लेंगे।
स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल रहेगा। घर में अचानक कोई बड़ा खर्चा करना पड़ सकता है। हालांकि यह भविष्य में आपको कोई बड़ा लाभ दिलाएगा। कलीग्स और बॉस के सहयोग के चलते आप अपने टारगेट समय से पहले ही पूरा कर लेंगे। जब भी मन निराश हो तो अपने पुराने अच्छे दिनों को याद करें, बेहतर अनुभव करेंगे।
यह भी पढ़ें: 15 फरवरी से इन राशियों की पलटेगी किस्मत, सीधे आसमान से जमीन पर आ गिरेंगे
लंबे समय से चली आ रही पैसे की तंगी दूर होगी। कहीं से अचानक धन प्राप्त हो सकता है। गणेशजी की कृपा से सारे बिगड़े काम पूरे होंगे। केवल कठोर परिश्रम न करें, वरन स्मार्ट वर्क करें, इसी से आपके सारे काम बनेंगे। कोई तीसरा व्यक्ति आपकी रिलेशनशिप को खराब करने के लिए प्रयासरत रहेगा। उससे सावधान रहें।
आप आसानी से दूसरों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पलों का आनंद लेंगे। घर के किसी बड़े-बुजुर्ग के कारण क्रोध करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर भी आपको दूसरों की आलोचना झेलनी पड़ सकती है। सेहत का खास ध्यान रखें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।