Kal ka Rashifal, 14 February 2023: इन राशि वालों के लिए निराशा भरा रहेगा वैलेंटाइन डे, प्रेम संबंधों में मिलेगी निराशा

Kal ka Rashifal, kal ka horoscope, aaj ka rashifal, kal ka panchang, Tarot Card Reading in hindi, kal ka bhavishya

Kal ka Rashifal, 14 February 2023: ज्योतिष के माध्यम से किसी भी व्यक्ति का भूत, भविष्य और वर्तमान जाना जा सकता है। जानिए सभी राशियों के लिए कल वैलेंटाइन डे कैसा रहेगा।

विज्ञापन

मेष राशि

समझदारी और धैर्य से काम लें, जल्दी ही आपका भी समय आएगा। घर के बड़े-बुजुर्गों की सलाह से आर्थिक लाभ होगा। कुछ समय अपने परिवार के साथ भी बिताएं। सोने की ज्वैलरी संभाल कर रखें, चोरी होने का योग बन रहा है। लाइफ पार्टनर के साथ दिन अच्छा बितेगा

विज्ञापन

वृषभ राशि

ध्यान रखें कि आप दूसरों को तंग कर अपना काम नहीं निकलवा सकते हैं। दूसरों की भावनाओं को समझें तभी जीवन में कामयाब हो पाएंगे। अपने अच्छे कामकाज के चलते आपको ऑफिस में कलीग्स की प्रशंसा मिलेगी। फिजूल की बातों में समय व्यतीत न करें बल्कि सही तरह से प्लानिंग कर टाइम मैनेजमेंट करें।

विज्ञापन

मिथुन राशि

कल का दिन आपके लिए दुर्घटनाकारक बन रहा है। कल (Kal ka Rashifal) वाहन चलाते समय खास ध्यान रखें। किसी और की गलती का ठीकरा आपके सिर फूट सकता है। यथासंभव दूसरों के फटे में टांग न अड़ाएं। खुद भी गलतियां करने से बचें। जहां तक हो सकें, नॉनवेज और नशे से दूर रहें।

कर्क राशि

आप परिवार से ज्यादा अपने काम और समाज को महत्व देंगे। इस कारण दूसरों की मदद भी करेंगे, हालांकि उसका सही रेस्पोंस नहीं मिलेगा। कल आपके पास कुछ एक्स्ट्रा पैसा आएगा जिससे आपका सारा उधार चुक जाएगा। तनाव से बचने के लिए मेडिटेशन और योग करें।

विज्ञापन

सिंह राशि

कुछ अनचाही घटनाओं के कारण आपको अपने परिजनों का क्रोध झेलना पड़ सकता है। खुद को शांत बनाए रखें और धैर्य के साथ सूझबूझ से काम करें। काम की व्यस्तता में खुद को भुलाना ठीक नहीं है। घर वालों को भी कुछ समय दें ताकि उनके साथ अपने दिल की बातें शेयर कर सकें।

विज्ञापन

कन्या राशि

आप सबकी मदद करना चाहते हैं लेकिन ऐसा करना व्यावहारिक रुप से संभव नहीं है। कई बार धन को खर्च करने से ज्यादा उसकी बचत करना जरूरी होता है। एकतरफा लगाव न रखें, बल्कि अपने मौजूदा जीवनसाथी के प्रति वफादार रहें। कल (Kal ka Rashifal) कहीं शाम को उनके साथ घूमने भी जा सकते हैं।

अन्य राशियों के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन

तुला राशि

कल का पूरा दिन मौज-मस्ती और मनोरंजन में बीतेगा। सुबह आप जिन भी उद्देश्यों को पूरा करने के बारे में सोचेंगे, वे सभी लक्ष्य सही समय पर पूरे होंगे। वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है। कलीग्स के कारण कुछ परेशानी हो सकती है परन्तु अंत में सब सही हो जाएगा।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

घर के बड़े-बुजुर्गों की खराब सेहत के चलते दिन भागदौड़ में बीतेगा। व्यर्थ की बातें करने से बेहतर है कि आप खुद पर नियंत्रण रखें और सही तरह से काम करें। परिस्थितियों से घबराकर न भागें बल्कि उनका सामना करें, तभी आप कामयाब हो पाएंगे। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है।

विज्ञापन

धनु राशि

कल (Kal ka Rashifal) स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। रिश्तेदारों के साथ मुलाकात होगी, किसी काम में उनका सहयोग भी मिल सकता है। दोस्तों के साथ कम्यूनिकेशन गैप न बनने दें बल्कि समय-समय पर उनसे बात करते रहें। प्रेम संबंधों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। पुराने वादों को पूरा करने का अवसर मिलेगा।

मकर राशि

कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय मिलेगी। दोस्तों के साथ सरप्राइज पार्टी ज्वॉइन करेंगे। अत्यधिक वर्कलोड हो तो तनावग्रस्त न हो वरन प्राथमिकताओं को निर्धारित करें। कल आपके सभी दुख दूर होंगे और जीवन का नया अध्याय शुरू होगा। कल आप सुखी वैवाहिक जीवन का भी आनंद उठाएंगे।

विज्ञापन

कुंभ राशि

हेल्थ थोड़ी डाउन रह सकती है, खान-पान का विशेष ध्यान रखें। भाई-बहनों और दोस्तों की मदद करनी पड़ सकती है। पैसे की तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। लाइफ पार्टनर वैवाहिक जीवन से जुड़ी कुछ बातों को सार्वजनिक कर सकता है। नौकरी करने वाले जातकों की सैलरी में इंक्रीमेंट हो सकता है।

विज्ञापन

मीन राशि

किसी गलती के कारण आज आपका आर्थिक नुकसान हो सकता है। दूसरों से ऐसे वादे न करें जिन्हें आप पूरा न कर पाएं। खुद को दृढ़ बनाए रखें, अन्यथा दूसरे लोग आपका मिसयूज भी कर सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए कल का दिन ठीक नहीं रहेगा। जीवनसाथी के साथ झगड़े हो सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ