Sunil Sharma
Read More
जबरदस्त मानसिक तनाव के बाद भी आप मुस्कुराने के लिए समय निकाल ही लेंगे। किसी रोमांटिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। जीवनसाथी से निकटता के चलते आप खुश रहेंगे। दूसरों की प्रशंसा करने की आदत आपको जीवन में बहुत आगे ले जाएगी। कल आप किसी क्रिएटिव काम में समय बिताएंगे।
अपने आप को नेगेटिव विचारों के जाल से मुक्त करें। कल का दिन आपके लिए कुछ अच्छा उपहार लेकर आने वाला है। किसी क्रिएटिव गतिविधि से जुड़ेंगे और उससे लाभ भी होगा। वैवाहिक जीवन भी मसालेदार रहेगा। दोस्तों को पैसा उधार देना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: अगर शत्रु को गिफ्ट में देंगे ये चीजें तो तुरंत बर्बाद हो जाएगा
कल का दिन आपके सपने पूरे होने का दिन है। आप जहां भी जाएंगे, वहीं कामयाबी मिलेगी। कोई खास व्यक्ति आपको प्रपोज भी कर सकता है। पूरा दिन आप अपने प्रोफेशनल काम के बजाय हॉबी पूरी करने में बिता सकते हैं। शाम को किसी रेस्तरां में शानदार खाना खाने जाएंगे।
पूरे दिन आपका आत्मविश्वास और ऊर्जा बढ़ी-चढ़ी रहेगी। बिना जान-पहचान और पुख्ता जांच के किसी को पैसा उधार न दें। दूसरे लोगों की तारीफ के चक्कर में न पड़े वरना नुकसान हो सकता है। ससुराल पक्ष से संपत्ति मिलने के योग बन रहे हैं।
स्वास्थ्य के हिसाब से कल का दिन (Kal ka Rashifal) ठीक नहीं है, लंबी यात्रा अवॉइड करें। पार्टनर के साथ पैसों को लेकर बहस हो सकती है। फिजूलखर्ची के चलते घर का बजट भी गड़बड़ाएगा। काम के चक्कर में इतने मशगूल न हो जाएं कि परिवार को ही समय नहीं दे पाएं। दूसरों को इम्प्रेस करने के लिए फिजूलखर्च करने से बचें।
स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अति उत्तम रहेगा। आसपास के लोग कुछ बड़ा करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। संगी-साथियों के साथ किसी पार्टी में जा सकते हैं। दिन भर भागदौड़ के चलते थकान और शरीर दर्द की शिकायत रह सकती है। जीवनसाथी को कोई महंगा उपहार भी दे सकते हैं। घरवालों के सहयोग से किसी योजना को पूरा कर लेंगे।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।