हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj ka Panchang (आज का पंचांग), 3 January 2026: आज पौष पूर्णिमा से हुई माघ मेले की शुरुआत, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त, योग और नक्षत्र

Aaj Ka Panchang: आज 3 जनवरी 2026 को देशभर में पौष पूर्णिमा का व्रत रखा जा रहा है. हालांकि, इसी दिन से माघ मेले की भी शुरुआत हो गई है. चलिए अब जानते हैं 3 जनवरी 2026 की तिथि, योग, नक्षत्र, करण और मुहूर्त आदि के बारे में.

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Aaj ka Panchang 3 January 2026: सनातन धर्म के लोगों के लिए पौष पूर्णिमा का खास महत्व है, जिसका व्रत साल 2026 में आज 3 जनवरी को रखा जा रहा है. मान्यता है कि पौष पूर्णिमा के दिन किसी पवित्र नदी में स्नान, गरीबों को दान और पूजा-पाठ से विशेष लाभ होता है. साथ ही पापों से मुक्ति मिलती है. हालांकि, इस बार पौष पूर्णिमा के दिन यानी 3 जनवरी 2026 से ही माघ मेले की शुरुआत हो रही है. चलिए अब जानते हैं 3 जनवरी 2026, शनि देव और हनुमान जी को समर्पित शनिवार के दिन के पंचांग के बारे में.

तिथि

नए साल के तीसरे दिन पौष माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और पौष माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि का संयोग बन रहा है. कल प्रात: काल से लेकर दोपहर में करीब 3 बजे तक पूर्णिमा तिथि रहेगी. पूर्णिमा तिथि के बाद प्रतिपदा तिथि का आरंभ होगा, जो देर रात तक रहने वाली है.

सूर्योदय, सूर्यास्त और चन्द्रोदय

  • सूर्योदय- सुबह 07 बजकर 14 मिनट पर
  • सूर्यास्त- शाम 05 बजकर 37 मिनट पर
  • चन्द्रोदय- शाम 05 बजकर 28 मिनट पर

नक्षत्र

आज के दिन की शुरुआत आद्रा नक्षत्र से हुई है, जो प्रात: काल से लेकर शाम 6 बजे तक रहेगा. आद्रा नक्षत्र के बाद पुनर्वसु नक्षत्र का आरंभ होगा, जो दिन के अंत तक रहेगा.

विज्ञापन

संवत और चंद्रमास

शुभ-अशुभ योग

नए साल के तीसरे दिन की शुरुआत ब्रह्म योग से हुई है, जो सुबह करीब 10 बजे तक रहेगा. ब्रह्म योग के बाद इंद्र योग का आरंभ होगा, जो दिन के अंत तक रहने वाला है. हालांकि, इस बीच शाम में 5 बजे के आसपास आडल योग का आरंभ होगा, जो 4 जनवरी 2026 की शुरुआत तक रहने वाला है.

ये भी पढ़ें- Chandra Gochar: नए साल 2026 के दूसरे दिन चंद्र ने किया गोचर, इन 3 राशियों को जबरदस्त लाभ मिलने के योग

विज्ञापन

3 जनवरी 2026 का शुभ समय

3 जनवरी 2026 का अशुभ समय

नवग्रहों की स्थिति

  • शनि ग्रह: मीन राशि में 3 जनवरी 2026 को रहेंगे.
  • राहु ग्रह: कुंभ राशि में 3 जनवरी 2026 को रहेंगे.
  • केतु ग्रह: सिंह राशि में 3 जनवरी 2026 को रहेंगे.
  • बुध ग्रह: धनु राशि में 3 जनवरी 2026 को रहेंगे.
  • सूर्य ग्रह: धनु राशि में 3 जनवरी 2026 को रहेंगे.
  • मंगल ग्रह: धनु राशि में 3 जनवरी 2026 को रहेंगे.
  • शुक्र ग्रह: धनु राशि में 3 जनवरी 2026 को रहेंगे.
  • चंद्र ग्रह: मिथुन राशि में 3 जनवरी 2026 को रहेंगे.
  • देवगुरु बृहस्पति (गुरु ग्रह) ग्रह: मिथुन राशि में 3 जनवरी 2026 को रहेंगे.

करण

आज के दिन का आरंभ बव करण से हुआ है, जो दोपहर में करीब 3 बजे तक रहेगा. बव करण के बाद बालव करण की शुरुआत होगी, जो अगले दिन की शुरुआत तक रहने वाला है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola