Kajari Teej 2023: कजरी तीज का व्रत भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है। तमाम हिंदू पंचागों के मुताबिक इस साल कजरी तीज का व्रत 2 सितंबर को रखा जाएगा। पौराणिक मान्यता के अनुसार, महिलाएं अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए कजरी तीज का व्रत रखती हैं। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर माता पार्वती और शिवजी की विधिवत पूजा-अर्चना करती हैं। इसके साथ ही शाम के समय प्रदोष काल में चंद्रमा को अर्घ्य दिया जाता है। आइए जानते हैं कि कजरी तीज पर पूजा की थाली में किन पूजन सामग्रियों का होना जरूरी है।
कजरी तीज 2023 पूजा की थाली
कजरी तीज पर माता पार्वती और शिवजी की पूजा के लिए पूजा की थाली में कुछ पूजन सामग्रियों को होना जरूरी है। ऐसे में कजरी तीज पर पूजा की थाली में पूजन सामग्री के तौर पर बेलपत्र, कच्चा दूध, हल्दी, काजल, मेहंदी, कुमकुम, रोली, चंदन, पंचामृत, दुर्वा, मिश्री, गुलाल, वस्त्र, गेहूं, दीपक, धूप, दीप, जल, केले के पत्ते, काजल, मेहंदी, गंगाजल और सत्तू इत्यादि वस्तुओं को शामिल करना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Kajari Teej 2023: कजरी तीज पर पूजा के लिए ये है सबसे शुभ मुहूर्त, जानें पूजन-विधि
कजरी तीज 2023 पूजा मुहूर्त
दृक पंचांग के अनुसार, इस साल कजरी तीज का व्रत 2 सितंबर, शनिवार को रखा जाएगा। कजरी तीज का व्रत भाद्रपद मास की तृतीया तिथि में रखा जाता है। इस साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि 1 सितंबर को रात 11 बजकर 50 मिनट से शुरू हो रही है। जबकि तृतीया तिथि की समाप्ति 2 सितंबर को रात 8 बजकर 49 मिनट पर हो रही है। ऐसे में उदया तिथि की मान्यता के अनुसार कजरी तीज का व्रत 2 सितंबर को रखा जाएगा। इसके अलावा इस दिन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त 9 बजकर 45 मिनट से रात 11 बजकर 12 मिनट तक रहेगा। इसलिए इस मुहूर्त में पूजा करना ज्यादा अच्छा रहेगा।
यह भी पढ़ें: Kajari Teej 2023: कजरी तीज का व्रत रखा जाएगा कल, सुहागिन महिलाएं भूलकर भी ना करें ऐसी गलतियां
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
स्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
11 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines