Kachua Ring Benefits: ज्योतिष शास्त्र में कछुए वाली अंगूठी को धन लाभ की दृष्टि से बेहद खास माना गया है। माना जाता है कि इसे सही तरीके से धारण करने पर आर्थिक जीवन की तमाम समस्याएं दूर हो जाती हैं। अक्सर आपने भी लोगों को कछुए वाली अंगूठी पहने देखा होगा, लेकिन क्या आप इसे पहनने के फायदे जानते हैं? यदि नहीं तो चहिए जानते हैं कि कछुए वाली अंगूठी पहनने के क्या-क्या लाभ बताए गए हैं। साथ ही इसे पहनते वक्त किन बातों का ध्यान रखें।
कछुए की अंगूठी के फायदे
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कछुए की अंगूठी धन को आकर्षित करती है। माना जाता है कि जो कोई इसे विधिवत धारण करता है, उसके जीवन में धन-दौलत की कमी नहीं होती। ऐसे लोग हमेशा धन-दौलत से परिपूर्ण रहते हैं। मान्यता यह भी है कि कछुए वाली अंगूठी धारण करने से मां लक्ष्मी का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है।
कछुए की अंगूठी पहनने के नियम
- शास्त्रों में कछुए वाली अंगूठी को धारण करने के लिए खास नियम बताए गए हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इसे पहनते वक्त कुछ गलतियां भूलकर भी नहीं करनी चाहिए। नहीं तो इस अंगूठी का कोई असर नहीं होता।
यह भी पढ़ें: शुक्र का मार्गी होना इन राशियों के लिए वरदान समान! अब अरबपतियों में शुमार होंगे ये लोग
- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कछुए वाली रिंग को हमेशा चांदी में बनवाकर ही धारण करना चाहिए। दूसरी धातु में कछुए वाली अंगूठी को बनवाकर पहनने के कोई फायदा नहीं होता। ऐसे में इस बात का विशेष ध्यान रखें।
- कछुए वाली अंगूठी को धारण करने से पहले उसे कच्चे दूध या गंगाजल से अभिषिक्त (शुद्ध) कर लें। इसके बाद इसे कुछ समय के लिए मां लक्ष्मी की चरणों में रख दें। फिर श्रीसूक्त का पाठ करें। इतना करने के बाद ही कछुए वाली अंगूठी धारण करें।
- कछुए वाली अंगूठी धारण करते समय इस बात का भी ध्यान रखें कि कछुए का मुख आपकी ओर हो, न कि बाहर की ओर। इसके धन आपकी ओर आकर्षित होगा।
- कछुए वाली अंगूठी को हमेशा सीधे हाथ की बीच वाली अंगुली यानी मध्यमा उंगली में ही धारण करना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2023 Date: रक्षा बंधन कब है आज या कल? इस समय तक है भद्रा, जानें शुभ मुहूर्त
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
19 hrs agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
3 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
5 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
6 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines