Kaalchakra Today 17 February 2026: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है. यह तिथि शाम को 5 बजकर 30 मिनट तक मान्य होगी. आज साल का पहला सूर्य ग्रहण लग रहा है. यह सूर्य ग्रहण वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा. यह ग्रहण कुंभ राशि और धनिष्ठा नक्षत्र में लगेगा. यह ग्रहण दोपहर को 3 बजकर 23 मिनट पर शुरू होगा. सूर्य ग्रहण 5 बजकर 40 मिनट पर चरम पर होगा और शाम को 7 बजकर 57 मिनट पर समाप्त हो जाएगा. यह ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा और इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा.
आज 17 फरवरी 2026 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि, फाल्गुन अमावस्या पर सूर्य ग्रहण के दिन सभी राशियों के लिए समय कैसा रहेगा. आज किन राशियों को सतर्क रहने की जरूरत है और किन लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा. साथ ही कालचक्र में राशि के अनुसार, खास उपायों के बारे में जान सकते हैं.
---विज्ञापन---
मेष राशि
---विज्ञापन---
मेष राशि के लोग आज लेन-देन में लापरवाही न बरतें इससे नुकसान हो सकता है. आर्थिक स्थिति के मामले से दिन बुरा जा सकता है. किसी की बातों में आकर अपना निर्णय न बदलें. नींद ने आने की समस्या हो सकता है. आपको चोट लग सकती है. आप हनुमान चालीसा पढ़ें आपके लिए शुभ रंग पीला और शुभ अंक 7 है.
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को आज किसी यात्रा के दौरान धन हानि हो सकती है. इससे बचने के लिए आपको सावधान रहना होगा. जीवनसाथी से रिश्ता मजबूत करें. खानपान और सेहत का ध्यान रखें. आप मानसिक तनाव झेल रहे हैं तो कोई बड़ा फैसला लेने से बचें. अच्छे से प्रेस किये हुए कपड़े पहनें. वृषभ राशि वालों के लिए शुभ अंक 9 और शुभ रंग क्रीम है.
यदि आप अन्य सभी 12 राशियों के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.
ये भी पढ़ें - Surya Grahan 2026: क्यों अशुभ माना जाता है ग्रहण का समय? ज्योतिषीय नजरिए से जानिए इसका सच
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.