हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kaalchakra: ग्रहों के राजा सूर्य ने किया गोचर, पंडित सुरेश पांडेय से जानें 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव?

बीते दिनों ग्रहों के राजा सूर्य ने राशि परिवर्तन कर लिया है, जिसका मिलाजुला प्रभाव सभी राशियों के ऊपर पड़ेगा। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं सूर्य गोचर का 12 राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ने वाला है।

विज्ञापन
जानें 15 मई से पहले किसकी बदलेगी किस्मत?

सिंह राशि के स्वामी सूर्य का शास्त्रों में खास महत्व है। सूर्य देव को सभी ग्रहों का राजा माना जाता है, जो हर महीने राशि परिवर्तन करते हैं। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 14 अप्रैल 2025 को सूर्य देव ने अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश कर लिया है। 15 मई 2025 तक सूर्य देव मेष राशि में रहेंगे। सूर्य मेष राशि में उच्च अवस्था में माने जाते हैं, क्योंकि ये सूर्य के मित्र मंगल ग्रह की पहली राशि है। सूर्य का मेष राशि में जाना उन्हें मजबूत करता है। सूर्य अग्नि तत्व प्रधान ग्रह है और मेष राशि भी अग्नि तत्व की राशि है। ऐसे में इस गोचर का गहरा प्रभाव एक या दो नहीं बल्कि सभी 12 राशियों के जीवन पर पड़ेगा। आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि सूर्य गोचर का 15 मई 2025 तक 12 राशियों के जीवन पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशि

  • सूर्य आपकी कुंडली में पहले भाव में आ चुके हैं। ऐसे में सूर्य की उच्च स्थिति कुछ सकारात्मक परिणाम दे सकती है।
  • दोस्तों और रिश्तेदारों से संबंध अच्छे होंगे।
  • इस समय कोई भी नया काम शुरू न करें।
  • साझेदारों के साथ अनबन हो सकती है।
  • सिर दर्द, बुखार और त्वचा रोग जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
  • विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।
  • सूर्य के कारण मंगल के कमजोर होने का प्रभाव आप पर नहीं पड़ेगा।
  • क्रोध बढ़ सकता है।
  • कार्यक्षेत्र में विवाद की स्थिति बनी रहेगी।
  • सूर्य के कारण शरीर में पित्त बढ़ सकता है, जिससे एसिडिटी की समस्या रहेगी।

ये भी पढ़ें- Vaishakh Amavasya 2025: 27 या 28 अप्रैल, कब है वैशाख अमावस्या? जानें तिथि और श्री हरि विष्णु की पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

वृषभ राशि

  • सूर्य का मेष राशि में गोचर आपके तनाव को बढ़ा सकता है। ऐसे में मन शांत रखें।
  • व्यर्थ की यात्राएं हो सकती हैं।
  • खर्चों में बढ़ोतरी संभव है।
  • सरकारी कार्यों में मुश्किलें आ सकती हैं। इसलिए सावधानी से काम करें।
  • आप विदेश में हैं या विदेश से जुड़ा कोई काम करते हैं तो लाभ मिलने की संभावना है।
  • धन हानि हो सकती है।
  • विरोधियों से टकराव हो सकता है।
  • लापरवाही से नुकसान हो सकता है।
  • आंखों या पैरों में तकलीफ होने की संभावना है।
  • महंगी चीजों में निवेश करने से बचें।
  • किसी को पैसे उधार न दें। वरना वापस मिलना मुश्किल होगा।

मिथुन राशि

  • सूर्य आपने 11वें भाव में गोचर कर रहे हैं, जो शुभ परिणाम देंगे।
  • प्रमोशन या पुरस्कार की संभावना है।
  • यात्राओं के योग हैं।
  • नई संपत्ति या गाड़ी खरीदने के अवसर मिल सकते हैं।
  • सूर्य का प्रभाव आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा।
  • कोई शुभ समाचार मिलने का भी संकेत है।
  • पैसे कमाने की लालसा से आप तनाव में रहेंगे।
  • परिवार के बड़े सदस्यों से मतभेद होने की संभावना है।
  • कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव होंगे।

यदि आप अन्य 9 राशि के राशिफल के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं। 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Video: 30 अप्रैल तक इन मामलों में सावधान रखें 12 राशियां, नहीं तो पड़ सकते हैं लेने के देने!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola