Kaalchakra Today 10 January 2026: शनि ग्रह पिछले साल 2025 में 29 मार्च को कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में आए हैं. इस साल 2026 में शनि पूरे वर्ष मीन राशि में विराजमान रहेंग. 7 मार्च 2026 से लेकर 13 अप्रैल 2026 तक शनि अस्त अवस्था में रहेंगे. 13 अप्रैल 2026 को शनि उदय होंगे. 27 जुलाई 2026 से 11 दिसंबर 2026 के बीच शनि वक्री रहेंगे यानी उल्टी चाल चलेंगे. 11 दिसंबर 2026 के बाद शनि मार्गी होंगे यानी सीधी चाल चलेंगे. मेष राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण होगा. मीन राशि के जातकों पर साढ़ेसाती का दूसरा चरण होगा और कुंभ राशि पर तीसरा और अंतिम चरण होगा. धनु और सिंह राशि वालों पर शनि की ढैय्या का प्रभाव रहेगा.
आज 10 जनवरी 2026 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि साल 2026 में शनि के प्रभाव से किन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा और इन्हें किन उपायों को करना चाहिए.
मेष राशि
मेष राशि के 10वें और 11वें भाव के स्वामी शनि ग्रह होते हैं. आपको 2026 में शनि आपके 12वें भाव में बैठे हुए हैं. यह हानि का भाव है. आप शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव में हैं. आपका खर्च बढ़ सकता है. आय कम हो सकती है. आपकी कमाई का बड़ा हिस्सा खर्च हो सकता है. आपके लिए बचत करना मुश्किल हो सकता है. खर्च बढ़ने के कारण आर्थिक स्थिति खराब हो सकती हैं. आपको किसी बड़ी नौकरी का अवसर मिल सकता है. आप पूरे वर्ष अनुशासित रहें और सेहत का ख्याल रखें. कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता मिलेगी. आप शनिवार की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं. हर शनिवार को सुंदरकांड का पाठ करें.
अन्य सभी राशियों के राशिफल के बारे में जानना चाहते हैं, वो ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें – Kalashtami 2026 Puja Muhurat: साल की पहली कालाष्टमी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त; भूल से भी न करें ये 7 गलतियां
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
8 hrs agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
12 hrs agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
1 day agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
1 day agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
2 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज शुक्रवार को भद्रा का साया, जानिए कैसा बीतेगा सभी का दिन, पढ़ें राशिफल
3 days agoआज अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें राशिफल
4 days agoवक्री शनि इन 5 राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किलें! जानिए सावधानियां और उपाय
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines