---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Kaalchakra: 30 नवंबर से पहले किन राशियों के लोगों को मिलेगा धोखा और किनके बनेंगे बिगड़े काम? पंडित सुरेश पांडेय से जानें

Kaalchakra Today: नवंबर माह में समय-समय पर ग्रहों की चाल में बदलाव हो रहा है, जिस कारण कुछ लोग नौकरी गंवा देंगे तो कुछ को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा. इसके अलावा कई लोग पारिवारिक जीवन में भी चुनौतियों का सामना करेंगे. आइए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं कि 30 नवंबर 2025 तक का समय किन लोगों के लिए अशुभ रहने वाला है और उन्हें किन-किन उपायों से राहत मिलेगी.

---विज्ञापन---

Kaalchakra Today 10 November 2025: ज्योतिष दृष्टि से 30 नवंबर 2025 तक का समय बेहद खास है. इस दौरान जहां कुछ लोगों को अपरा सफलता मिलेगी, तो वहीं कुछ लोग परेशान रहेंगे. इसके अलावा कई लोगों को कुछ बातों पर विशेष ध्यान भी देना होगा, नहीं तो उनके काम बनते-बनते बिगड़ने लगेंगे. दरअसल, 30 नवंबर 2025 से पहले सूर्य, राहु, केतु और शुक्र आदि प्रभावशाली ग्रहों की चाल में बदलाव हो रहा है, जिस कारण मानव जीवन में बदलाव आने की संभावना अधिक है. हालांकि, कुछ बातों पर विशेष ध्यान देकर आप बड़े से बड़े संकट से बच सकते हैं.

आज के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि 30 नवंबर 2025 तक मेष से लेकर मीन राशिवालों को किन-किन बातों पर ध्यान देना होगा, अन्यथा उन्हें बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है.

---विज्ञापन---

मेष राशि

  • जल्दबाजी, गुस्से व अहंकार में लिए गए निर्णय नुकसानदायक रहेंगे.
  • कार्यों को बीच में छोड़ना सही नहीं रहेगा.
  • दूसरों की बातों में आने से बचें और अपनी सूझ-बूझ से फैसले लें.
  • जो लोग नौकरी कर रहे हैं, वो ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें और वरिष्ठों से झगड़ा न करें.
  • 30 नवंबर तक निवेश और नई साझेदारी में काम करने से बचें
  • फिजूलखर्च कम करें और उधार देने व लेने से बचें
  • शादीशुदा लोग अपने रिश्ते में गलतफहमी को उत्पन्न न होने दें. खासकर, पुरानी बातों पर चर्चा करने से बचें.
  • शादी से जुड़े फैसले इस महीने न लें.
  • सेहत पर ध्यान दें और पूरी नींद लें, अन्यथा पेट और कमर में तकलीफ होने की संभावना है.
  • वाहन संभलकर चलाएं क्योंकि चोट लगने की संभावना अधिक है.

उपाय-

  • रविवार को नमक खाने से बचें.
  • घर से निकलने से पहले पैर छूकर बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लें.
  • मंगलवार और शनिवार के दिन धर्म स्थान पर जाकर सेवा करें. साथ ही गुड़ और चने की दाल का दान करें.

अगर आप जानना चाहते हैं कि अन्य 11 राशियों के जातकों को नवंबर 2025 में किन चीजों को नजरअंदाज करने से मुश्किल होगी तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Maa Durga Chalisa | श्री दुर्गा चालीसा: नमो नमो दुर्गे सुख करनी… Shri Durga Chalisa Lyrics In Hindi

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Nov 10, 2025 10:31 AM

End of Article

About the Author

Pandit Suresh Pandey

पंडित सुरेश पांडेय देश के प्रसिद्ध प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और ज्योतिषी हैं, जो कि मां विंध्यवासिनी के अनन्य भक्त हैं। पिछले 50 वर्षों से पंडित जी ज्योतिष की सेवाएं दे रहे हैं। अपनी गहरी ज्योतिषीय समझ और ज्ञान के कारण पंडित सुरेश पांडेय को उनकी सटीक भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है। उनकी सलाह से हजारों लोग जीवन के अलग-अलग पहलुओं में सही मार्गदर्शन प्राप्त करते हैं। साल 2011 से पंडित सुरेश पांडेय News24 के साथ जुड़े हुए हैं, जहां वो रोजाना 'कालचक्र' नामक कार्यक्रम करते हैं। पंडित सुरेश पांडेय 'कालचक्र' कार्यक्रम में ज्योतिषीय सलाह और उपाय बताते हैं।

Read More

Nidhi Jain

पंडित सुरेश पांडेय देश के प्रसिद्ध प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और ज्योतिषी हैं, जो कि मां विंध्यवासिनी के अनन्य भक्त हैं। पिछले 50 वर्षों से पंडित जी ज्योतिष की सेवाएं दे रहे हैं। अपनी गहरी ज्योतिषीय समझ और ज्ञान के कारण पंडित सुरेश पांडेय को उनकी सटीक भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है। उनकी सलाह से हजारों लोग जीवन के अलग-अलग पहलुओं में सही मार्गदर्शन प्राप्त करते हैं। साल 2011 से पंडित सुरेश पांडेय News24 के साथ जुड़े हुए हैं, जहां वो रोजाना 'कालचक्र' नामक कार्यक्रम करते हैं। पंडित सुरेश पांडेय 'कालचक्र' कार्यक्रम में ज्योतिषीय सलाह और उपाय बताते हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola