Kaalchakra Today 11 December 2025: ग्रह गोचर के लिहाज से साल 2026 बेहद महत्वपूर्ण है. इस साल लंबे समय बाद कुछ प्रभावशाली ग्रहों की चाल बदल रही है. इसके अलावा कई युति, महायुति, योग और राजयोग का भी निर्माण हो रहा है, जिसका गहरा प्रभाव मेष से लेकर मीन राशि वालों के जीवन पर पड़ेगा. हालांकि, कुछ उपायों और सावधानियों को अपनाकर ग्रहों के अशुभ प्रभाव से बचा जा सकता है.
आज 11 दिसंबर 2025 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि वर्ष 2026 में किन-किन राशियों के लोगों को किन-किन चीजों को लेकर सावधान रहने की जरूरत अधिक है.
मेष राशि
कारोबार-
2026 में जोखिम उठाना कारोबारियों के लिए शुभ नहीं रहेगा. खासकर, 20 जनवरी से लेकर 17 मई तक कारोबार से जुड़े बड़े फैसले और निवेश करने से बचें. 9 अक्टूबर 2026 के बाद कारोबारियों की परेशानियां और ज्यादा बढ़ सकती हैं, इसलिए सावधान रहें.
नौकरी-
जो लोग नौकरी कर रहे हैं, वो 2026 में बेवजह या जल्दबाजी में जॉब न बदलें. इसके अलावा किसी से भी जरूरत से ज्यादा उम्मीद न रखें. यदि इस साल आप निवेश करने की सोच रहे हैं तो पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें. 2 जून से लेकर 31 अक्टूबर तक अपनी वाणी पर खास ध्यान दें, अन्यथा छोटे विवाद बड़ी परेशानियों का कारण बन सकते हैं.
रिश्ते-
विवाहित जातक गुस्से या अहंकार में आकर वैवाहिक जीवन से जुड़े फैसले न लें. साथ ही अपने जीवनसाथी से कोई बात न छिपाएं, नहीं तो रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है. साल 2026 में घर के किसी सदस्य की गलती के कारण बार-बार परिवार का माहौल खराब हो सकता है.
संपत्ति-
2 जून से 31 अक्टूबर के बीच यदि आप संपत्ति खरीदते हैं तो उनके दस्तावेजों को अच्छे से जांच लें. इसके अलावा वाहन खरीदते समय भी सावधान रहें.
सेहत-
साल 2026 में आप नींद न आने की समस्या से परेशान रहेंगे. इसके अलावा पैरों, नसों व जोड़ों में तकलीफ भी हो सकती है. खासकर, अप्रैल, मई, सितंबर, अक्टूबर और नवंबर माह में अपनी सेहत का खास ध्यान रखें.
यदि आप जानना चाहते हैं कि अन्य 11 राशियों को साल 2026 में किन-किन चीजों को लेकर सावधान रहने की जरूरत है तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.
ये भी पढ़ें- Budh Gochar 2025: 29 दिसंबर तक इन 3 राशियों को होगा लाभ ही लाभ, वृश्चिक राशि में संचार करेंगे बुध
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
Aaj Ka Rashifal: आज अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें 1 अक्टूबर 2026 का राशिफल
11 hrs agoShani Vakri Upay: 11 दिसंबर तक वक्री शनि इन 5 राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किलें! जानिए सावधानियां और उपाय
1 day agoAaj Ka Rashifal: आज बुधवार को इन 4 राशियों का बिगड़ सकता है बजट, पढ़ें 30 सितंबर 2026 का राशिफल
1 day agoNumerology: अकेले रहना पसंद करते हैं इन 3 मूलांक के लोग, इंट्रोवर्ट होता है इनका स्वभाव, जानिए
2 days agoAaj Ka Rashifal: आज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगा नुकसान? पढ़ें 29 सितंबर 2026 का राशिफल
2 days agoAaj Ka Rashifal: आज सोमवार को इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के द्वार, पढ़ें 28 सितंबर 2026 का राशिफल
3 days agoVideo: सितंबर के अंत में तुला राशि को मिलेगी खुशखबरी, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 days agoLucky Zodiac Signs: पितृ पक्ष में 5 राशियों के जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव, मिलेगा पूर्वजों का आशीर्वाद
4 days agoAaj Ka Rashifal: आज रविवार को इन 5 राशियों के लिए बनेंगे सफलता के योग, पढ़ें 27 सितंबर 2026 का राशिफल
4 days agoVideo: 26 सितंबर से सिंह राशि को कारोबार में होगा लाभ, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines