Kaalchakra Today 5 September 2025: ग्रह गोचर के लिहाज से तो साल 2025 का 9वां यानी सितंबर माह खास है ही, साथ ही इस माह कई महत्वपूर्ण त्योहार का भी आरंभ हो रहा है। इस बार सितंबर माह की 7 तारीख से पितृपक्ष का आरंभ हो रहा है, जिसके पहले दिन चंद्र ग्रहण लग रहा है। इसके करीब 15 दिन बाद पितृपक्ष का समापन होगा, जिस दिन सूर्य ग्रहण लग रहा है। द्रिक पंचांग के अनुसार, साल 2025 का आखिरी चंद्र ग्रहण 7 सितंबर को कुल 3 घंटे 28 मिनट 2 सेकेंड के लिए भारत में दिखाई देगा, जो कि कुंभ राशि और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में लगेगा। इस ग्रहण का सूतक काल मान्य होगा और देश-दुनिया पर गहरा प्रभाव पड़ेगा।
आज के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको चंद्र ग्रहण के सही समय और 12 राशियों पर इसके प्रभाव के बारे में बताने जा रहे हैं। साथ ही आपको चंद्र ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के उपाय भी पता चलेंगे।
चंद्र ग्रहण का काल
- ग्रहण स्पर्श काल- 7 सितंबर 2025, रात 9 बजकर 58 मिनट पर
- ग्रहण का मध्यम काल- 7 सितंबर की रात 11:41 पर
- ग्रहण का मोक्ष काल- 7 सितंबर की मध्य रात्रि 1:26 पर
- ग्रहण का सूतक काल शुरू- 7 सितंबर की दोपहर 12:19 से
- ग्रहण का सूतक काल समाप्त- 7 सितंबर की मध्यरात्रि 1:26 पर
चंद्र ग्रहण का राशियों पर प्रभाव
मेष राशि
मेष राशिवालों की कुंडली के 11वें भाव में चंद्र ग्रहण लगने वाला है, जो कि आपके लिए शुभ रहेगा।
प्रभाव-
- आर्थिक लाभ होगा।
- नौकरी में तरक्की मिलेगी।
- कारोबार में मुनाफा बढ़ेगा।
- परिवार में सुख-शांति के बने रहने की संभावना है।
- मानसिक स्थिति में सुधार होगा।
- दोस्तों और भाई-बहन से तनाव मिल सकता है।
सावधानी-
- दूसरों से कम उम्मीदें रखें।
- संवाद स्पष्ट रखें।
- जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें।
ये भी पढ़ें- Pitru Paksha 2025: पितृपक्ष के पहले और आखिरी दिन ग्रहण का साया, जानें श्राद्ध पूजा का शुभ मुहूर्त
वृषभ राशि
साल 2025 का दूसरा व आखिरी चंद्र ग्रहण वृषभ राशिवालों की कुंडली के 10वें यानी करियर के भाव में लग रहा है, जिसका आपके जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
प्रभाव–
- कार्यक्षेत्र पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
- मानसिक तनाव रहने वाला है।
सावधानी-
- नौकरी बदलने में जल्दबाजी न करें।
- वरिष्ठ अधिकारियों से विवाद न करें।
- कार्यक्षेत्र में राजनीति का शिकार होने से बचें।
- अपनी और पिता की सेहत का ध्यान रखें।
यदि आप अन्य 10 राशियों पर चंद्र ग्रहण के प्रभाव के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
22 hrs agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
1 day agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
3 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
5 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines