Kaalchakra Today 29 June 2026: जून 2026 की तरह जुलाई 2026 भी ग्रह गोचर के लिहाज से खास है. इस दौरान कुछ महत्वपूर्ण ग्रहों का न सिर्फ राशि और नक्षत्र गोचर होगा, बल्कि कुछ ग्रह वक्री व अस्त भी होंगे. ऐसे में 12 राशियों के जीवन में सकारात्मक व नकारात्मक बदलाव आने के प्रबल योग हैं. हालांकि, मासिक राशिफल के जरिए पहले ही व्यक्ति को एक विशेष महीने में उनके साथ घटने वाली घटनाओं के बारे में पता चल सकता है.
आज 29 मई 2026 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि मेष से लेकर मीन राशि वालों पर जुलाई 2026 में कौन सा ग्रह मेहरबान रहेगा और किन-किन ग्रहों के अशुभ प्रभाव का उन्हें सामना करना पड़ेगा.
जुलाई 2026 के ग्रह गोचर की लिस्ट
- 4 जुलाई को शुक्र सिंह राशि में प्रवेश करेंगे.
- 7 जुलाई को वक्री बुध का मिथुन राशि में प्रवेश होगा.
- 16 जुलाई को सूर्य कर्क राशि में प्रवेश करेंगे.
- 24 जुलाई को बुध वक्री से मार्गी हो जाएंगे.
- 27 जुलाई को शनि मीन राशि में वक्री होंगे.
- 15 जुलाई से 28 दिनों के लिए गुरु अस्त रहेंगे.
- शनि इस साल राशि परिवर्तन नहीं कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें- पति-पत्नी की एक ही जन्मतिथि: सौभाग्य या दुर्भाग्य? Numerology से जानिए कैसी रहेगी मैरिड लाइफ
जुलाई 2026 का मासिक राशिफल
मेष राशि
- 4 जुलाई के बाद शुक्र आपके पांचवें भाव में आ जाएंगे, जहां पर केतु भी रहेंगे. ऐसे में मामूली रुकावटें आएंगी, लेकिन शुक्र रिश्तों को मजबूती देगा.
- राहु 11वें भाव में अपने ही नक्षत्र में रहेगा, जिससे आपको लाभ मिलने के आसार हैं. इससे अचानक बड़ा फायदा भी आपको हो सकता है.
- 16 जुलाई तक सूर्य आपके तीसरे भाव में रहेंगे, जो इसके बाद चौथे भाव में आ जाएंगे. शुरुआत में सूर्य मध्यम फल देंगे, लेकिन 16 जुलाई के बाद कमजोर परिणाम मिलने के योग हैं.
- 7 जुलाई से बुध आपके तीसरे भाव में रहेंगे, जिसके बाद भागदौड़ बढ़ेगी. साथ ही मनचाहे परिणाम नहीं मिल पाएंगे.
- बुध के कारण कार्यक्षेत्र और आर्थिक मामलों में आपको औसत परिणाम प्राप्त होंगे.
यदि आप अन्य राशियों के जुलाई 2026 के राशिफल के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए ये वीडियो जरूर देखें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
5 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
21 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines