Kaalchakra Today 30 January 2026: ज्योतिष दृष्टि से फरवरी 2026 का महीना खास है क्योंकि कई महत्वपूर्ण ग्रहों की चाल में परिवर्तन हो रहा है. इसके अलावा कई शक्तिशाली ग्रहों के संयोग से युति, महायुति, योग और राजयोग आदि का भी निर्माण हो रहा है, जिन सभी का असर 12 राशियों के जीवन पर पड़ेगा. हालांकि, मासिक राशिफल के जरिए पहले ही आपको पूरे माह घटने वाली घटनाओं की जानकारी मिल सकती है.
आज 30 जनवरी 2026 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको बताएंगे कि मेष से लेकर मीन राशि वालों के कामकाज की स्थिति फरवरी माह में कैसी रहेगी. साथ ही प्रत्येक व्यक्ति को अपने भाग्य को चमकाने के लिए फरवरी माह में करने वाले उपायों के बारे में पता चलेगा.
मेष राशि
ग्रह गोचर-
- महीने की शुरुआत में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र 10वें भाव में विराजमान रहेंगे.
- पूरे महीने 10वें भाव के स्वामी शनि आपकी कुंडली के 12वें भाव में रहेंगे.
- फरवरी में बुध के 11वें भाव में राहु के साथ आने से आपको लाभ होगा.
- 6 फरवरी से शुक्र, 13 फरवरी से सूर्य और 23 फरवरी से मंगल आपके 11वें भाव में राहु के साथ रहेंगे.
नौकरी-
- नौकरी करने वालों के लिए फरवरी का महीना शुभ रहेगा.
- बुध गोचर के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों से आपके संबंध बेहतर होंगे और लाभ मिलेगा.
- शुक्र, सूर्य, मंगल और राहु के साथ आने से नौकरी में आपकी स्थिति मजबूत होगी. साथ ही काम में आपका वर्चस्व बना रहेगा. हालांकि, काम का दबाव रहेगा, लेकिन प्रदर्शन सराहनीय रहेगा.
- इस महीने टीमवर्क और नेटवर्किंग से आपको बहुत लाभ मिलेगा. इसके अलावा प्रमोशन या इन्क्रीमेंट होने की भी संभावनाएं बन रही हैं.
- मल्टीनेशनल कंपनी व विदेश से जुड़े कार्यों से भी आपको फरवरी में लाभ मिल सकता है, लेकिन ऑफिस पॉलिटिक्स से दूरी बनाकर चलें.
कारोबार-
- कारोबारियों के लिए भी फरवरी का महीना शुभ रहेगा.
- महीने की शुरुआत में कारोबार से जुड़े नए अवसर प्राप्त होंगे. इस दौरान मुनाफा बढ़ेगा और पुराने ग्राहकों से लाभ मिलेगा.
- जिन लोगों का साझेदारी में कारोबार है, उनके लिए ये महीना शुभ है, लेकिन कारोबार में पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी है. हालांकि, कारोबार में आप कुछ जोखिमभरे फैसले भी ले सकते हैं.
- पारिवारिक कारोबार है तो सफलता मिलने के प्रबल योग हैं.
- फरवरी में कारोबारियों को अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना बन रही है. इसके अलावा निवेश के लिए ये समय अच्छा है, लेकिन जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें.
- इस महीने कारोबार को बढ़ाने के लिए किसी विशेषज्ञ की सलाह लेंगे तो अच्छा रहेगा.
उपाय-
- नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करें.
- मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर जाएं और बजरंग बली को लड्डू और तुलसी के पत्ते चढ़ाएं.
यदि आप अन्य 11 राशियों के फरवरी 2026 के राशिफल और उपायों के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.
ये भी पढ़ें- मुंह से नाम जाप कर रहे हैं लेकिन मन कहीं और ही है तो क्या इस जप से लाभ होगा? जानें प्रेमानंद महाराज से
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
8 hrs agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
14 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
4 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines