Kaalchakra Today 2 June 2026: ग्रहों और नक्षत्रों के आधार पर 12 राशियों के लिए मासिक राशिफल तैयार किया जाता है, जिसमें भविष्य में व्यक्ति के साथ घटने वाली संभावित घटनाओं की जानकारी दी जाती है. जीवन के विभिन्न पहलुओं जैसे कि सेहत, लव लाइफ, परिवार, इनकम और आर्थिक स्थिति आदि के लिए भी अलग-अलग मासिक राशिफल तैयार किया जाता है, जिसमें केवल जीवन के उसी पहलू पर जोर दिया जाता है.
आज 2 जून 2026 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको मेष से लेकर मीन राशि वालों के जून 2026 के पारिवारिक राशिफल के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं.
मेष राशि
रिश्ते-
- जून 2026 में आपका पारिवारिक जीवन मध्यम रहेगा. घर के सदस्यों का सहयोग मिलेगा. साथ ही मां की सेहत में सुधार होगा. इस महीने उनका सहयोग और प्रेम भी आपको मिलेगा.
- घर में शुभ कार्य, पूजा-पाठ या मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है.
- इस महीने घर या गाड़ी खरीदने का भी योग है. इसके अलावा घर की मरम्मत करने का फैसला आप कर सकते हैं.
- इस महीने केतु से आपको सावधान रहना होगा. परिवार में बच्चों की सेहत को लेकर चिंता का माहौल रहेगा. छोटी-छोटी बातों पर ज्यादा विचार करने से बचें. खासकर, भाई-बहनों से झगड़ा न करें, बल्कि जरूरत के समय एक-दूसरे की मदद करें.
- बृहस्पति के कारण वैवाहिक जीवन में तनाव कुछ कम हो सकता है. बता दें कि संतान सुख चाहने वालों के लिए ये समय शुभ है.
- बच्चे विदेश जाकर पढ़ना चाहते हैं तो उसमें सफलता मिलने के योग हैं. हालांकि, यात्रा के दौरान अपने कीमती सामान का ध्यान रखें.
- इस महीने विवाहित लोग जीवनसाथी के साथ मिलकर भविष्य के महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं. हालांकि, केतु और मंगल के कारण क्रोध और जिद बढ़ेगी, जिसके कारण रिश्ते में तनाव बढ़ेगा. ऐसे में जीवनसाथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें. साथ ही केतु रिश्ते में कुछ गलतफहमियां या दूरियां ला सकते हैं.
- अविवाहित लोगों के लिए जून का महीना अच्छा है. अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं. परिवार की मंजूरी से रिश्ता भी तय हो सकता है. इसके अलावा प्रेम विवाह करने के लिए वक्त अच्छा है.
ये भी पढ़ें- Numerology: 2026 खत्म होने से पहले आपकी शादी होगी या नहीं? अपनी डेट ऑफ बर्थ से जानें
सेहत-
- चौथे भाव में गुरु के होने से वजन और लिवर से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. ऐसे में बाहर का खाना खाने से बचें.
- 12वें भाव में शनि के होने से तनाव बढ़ सकता है. साथ ही आपके ऊपर काम का बोझ रहेगा. कभी-कभी आप अज्ञात भय व अकेलापन भी महसूस कर सकते हैं.
- जून में नींद की कमी, थकान और तनाव से भी आपको परेशानी होगी. इसके अलावा क्रोध और चिड़चिड़ापन भी बढ़ सकता है.
यदि आप अन्य 11 राशियों के जून 2026 के पारिवारिक राशिफल के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए ये वीडियो जरूर देखें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
3 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
19 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines