सनातन धर्म के लोगों के लिए अंक शास्त्र का खास महत्व है, जो वैदिक ज्योतिष शास्त्र का ही एक हिस्सा है। अंक शास्त्र में व्यक्ति की जन्म तिथि के आधार पर उसके भविष्य का आकलन किया जाता है। व्यक्ति की जन्म तिथि को ही मूलांक कहा जाता है, जो उसके बारे में बहुत कुछ बताती है।
आज के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि मूलांक 1 से लेकर 9 वालों के लिए मई का महीना कैसा रहेगा। साथ ही प्रत्येक व्यक्ति को अपने शुभ रंग, अंक, दिशा, दिन और उपायों के बारे में पता चलेगा।
मूलांक 1
जिनका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 1 है। मूलांक 1 के लोगों के लिए मई का महीना मिलाजुला रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहेगी और रिश्तों में संतुलन बना रहेगा। इस दौरान किसी महिला का अपमान न करें वरना मुश्किल में फंस सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। दिल की बात खुलकर कह पाएंगे।
इस महीने आपकी योजनाओं या रूटीन में अचानक बदलाव आ सकता है। ऐसे में गुस्सा व निराशा से परेशान रहेंगे लेकिन बदलाव को स्वीकार करना होगा। समझदारी से उठाए गए रिस्क अच्छे परिणाम दे सकते हैं। लेकिन आप धैर्य रखें, खुद पर भरोसा रखें और आगे बढ़ें।
कार्यक्षेत्र में एकाग्र रहेंगे तो काम जल्दी पूरे होंगे। अच्छे व्यवहार के कारण सफलता मिल सकती है।
- शुभ अंक- 1, 3
- शुभ दिन- रविवार, गुरुवार
- शुभ रंग- लाल, पीला, सुनहरा
- शुभ दिशा- पूर्व
- सावधानी- अहंकार और गलत शब्दों के प्रयोग से बचें।
- शुभ उपाय- कन्याओं का पूजन करें।
ये भी पढ़ें- Shukra Gochar 2025: 13 जून को अपने ही नक्षत्र ‘भरणी’ में गोचर करेंगे शुक्र, इन 3 राशियों की कम होंगी परेशानियां
मूलांक 2
किसी भी महीने की 2, 11, 20, या 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 है। मूलांक 2 के लोगों के लिए मई का महीना उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है। इस महीने आप अपने हितैषी और शत्रुओं को आसानी से पहचान लेंगे। कार्यक्षेत्र में धोखा मिल सकता है और नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसलिए दूसरों की भावनाओं को खुद पर हावी न होने दें। अपनों को करीब रखने के लिए ईमानदार रहें और अच्छे शब्दों का चयन करें।
इस महीने आप दिमाग से ज्यादा दिल से फैसले लेंगे और सोचेंगे। किसी अपने से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। किसी रिश्ते को लेकर आगे बढ़ना चाहते हैं तो धैर्य रखें। किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचें।
नया निवेश या बड़ी खरीदारी सलाह लेकर ही करें। ज्यादा भावुक होने से पेट या त्वचा पर असर पड़ सकता है। हालांकि छात्रों का पढ़ाई और करियर में मन लगेगा।
- शुभ अंक- 1, 2
- शुभ दिन- सोमवार, शुक्रवार
- शुभ रंग- सफेद, सिल्वर
- शुभ दिशा- उत्तर-पूर्व
- सावधानी- मूड स्विंग्स हो सकते हैं। इसलिए शब्दों पर नियंत्रण रखें।
- शुभ उपाय- चमेली के फूल घर में रखें। इससे मन शांत रहेगा।
यदि आप मूलांक 3 से लेकर 9 के भविष्यफल के बारे में जानना चाहते हैं तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें।
ये भी पढ़ें- Chandra Gochar 2025: चंद्रमा ने किया अपने ही नक्षत्र ‘हस्त’ में गोचर, इन 3 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
8 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
14 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines