हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kaalchakra Today: आज किसे लाभ, कौन रहेगा दुखी? पंडित सुरेश पांडेय से जानें 12 राशियों के उपाय

Kaalchakra News24 Today: सावन में आने वाले प्रत्येक दिन का विशेष महत्व होता है। आज पंडित सुरेश पांडेय आपको सावन में आने वाले प्रत्येक मंगलवार के प्रभावशाली उपायों के बारे में बताएंगे, जिन्हें नियमित रूप से करने से साधक की सभी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं।

विज्ञापन
शिव जी को कैसे करें प्रसन्न?

Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: साल 2024 में कल यानी 22 जुलाई से सावन मास का आरंभ हो गया है, जिसका समापन 19 अगस्त को होगा। आज सावन माह का दूसरा दिन है और पहला मंगलवार। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज श्रावण कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि सुबह 10 बजकर 23 मिनट तक है, जिसका बाद से तृतीया तिथि का आरंभ होगा। सावन के पवित्र मास में भगवान शिव की आराधना की जाती है और मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित होता है। ऐसे में आज के दिन कुछ विशेष उपाय करने से साधक को मनचाहा वर प्राप्त हो सकता है। इसी के साथ उनकी कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति भी मजबूत होगी, जिससे साहस और पराक्रम में वृद्धि होती है।

आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको सावन में आने वाले प्रत्येक मंगलवार के अचूक उपाय बताएंगे, जिससे किसी एक राशि के लोगों को नहीं बल्कि 12 राशियों के जातकों को लाभ हो सकता है।

कमजोर मंगल ग्रह के लक्षण

पंडित सुरेश पांडेय बताते हैं कि यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति कमजोर है, तो ऐसे में उन्हें संपत्ति, जमीन, कर्ज, मुकदमेबाजी और कर्ज से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा शादीशुदा लोगों के बीच भी आए दिन लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Sawan 2024: सावन में 4 महासंयोग से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, मंगला गौरी व्रत पर होंगे मालामाल!

मंगलवार के उपाय

  • सावन के प्रत्येक मंगलवार की सुबह भगवान शिव के मंदिर जाएं। वहां जाकर शिवलिंग का जल और गुड़ से अभिषेक करें। इसी के साथ शिवलिंग पर लाल फूल और मसूर की दाल अर्पित करें। इस दौरान ‘ऊँ ऋण मुक्तेश्वर महादेवाय नम:’ का जाप करें। इस उपाय से आपकी कुंडली में मंगल की स्थिति मजबूत होगी और घर-परिवार में सुख-समृद्धि का वास होगा।
  • अशुभ मंगल के कारण यदि आपके वैवाहिक जीवन में समस्याएं आ रही हैं, तो ऐसे में सुबह भगवान शिव को सफेद और देवी पार्वती को पूले रंग के फूल अर्पित करें। इसी के साथ भोलेनाथ जी और मां पार्वती के सामने घी का दीपक जलाएं।
  • सावन में आने वाले मंगलवार के दिन गौरीशंकर रुद्राक्ष धारण करना शुभ होता है। इससे शादीशुदा लोगों के बीच प्रेम बढ़ता है।
  • सावन में आने वाले मंगलवार के दिन शिवलिंग का दही और पके हुए चावल से भात पूजन करना शुभ होता है। इसी के साथ शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करने से भी विशेष लाभ मिलता है।
  • सावन में शिवलिंग का कपूर युक्त जल से अभिषेक करना अतिशुभ होता है।

सावन में मंगलवार के दिन शिव जी और हनुमान जी को प्रसन्न करने के अन्य उपायों के बारे में जानने के लिए ये वीडियो जरूर देखें।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Sawan 2024: 71 साल बाद शिव जी होने जा रहे हैं इन 5 राशियों पर मेहरबान! सावन पर बना ये महासंयोग

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक और ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola