हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kaalchakra: मूलांक 1 से 9 वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2025? पंडित सुरेश पांडेय से जानें अंक शास्त्र

Kaalchakra News24 Today: यदि आप भी जानना चाहते हैं कि साल 2025 आपके लिए कैसा रहेगा और इस वर्ष आपको किन-किन बातों का खास ध्यान रखना होगा, तो इसके लिए पढ़ें आज यानी 16 जनवरी का कालचक्र।

विज्ञापन

Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: ज्योतिष शास्त्र के जरिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने आने वाले कल यानी राशिफल के बारे में पता चल सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अलावा अंक ज्योतिष यानी अंक शास्त्र से भी व्यक्ति को अपने फ्यूचर के बारे में पता चल सकता है। जन्मतिथि यानी मूलांक से हर एक व्यक्ति को अपने भविष्य से जुड़ी कई जरूरी बातें प्राप्त हो सकती हैं। साथ ही शुभ अंक, रंग, दिन और दिशा आदि के बारे में पता चल सकता है।

आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि साल 2025 मूलांक 1 से 9 लोगों के लिए कैसा रहेगा। इसी के साथ आपको उन उपायों के बारे में भी पता चलेगा, जिन्हें करने से आपको देवी-देवताओं से मनचाहा वर मिल सकता है।

मूलांक 1

मूलांक 1 वालों के लिए साल 2025 चुनौतीपूर्ण रहेगा। परिवार में मनमुटाव की स्थिति रहेगी। घर में मांगलिक कार्य भी हो सकते हैं। कारोबार और नौकरी में स्थिति ठीक रहेगी। पूरा साल आर्थिक स्थिति के लिए मिलाजुला रहेगा। जनवरी से मार्च तक का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। इस दौरान आमदनी बढ़ सकती है। जुलाई-अगस्त से प्रतिस्पर्धा के कारण चुनौतियों का सामना करना पडे़गा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति के कारण आपको करियर में लाभ होगा। अप्रैल से जून के बीच आपको खर्च संभालने होंगे। अगस्त से नवंबर के बीच आय के साधन बढ़ सकते हैं।

विज्ञापन

सावधानी- अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखें और संभलकर फैसले लें। जीवन में आ रहे परिवर्तन को स्वीकार करें।

उपाय- नवरात्रि में कन्या पूजन करें।

विज्ञापन

शुभ अंक- 1 और 3

शुभ दिशा- पूर्व

विज्ञापन

शुभ दिन- रविवार, मंगलवार और गुरुवार

भाग्यशाली रंग- पीला, नारंगी और केसरिया

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Zodiac Signs: 14 मार्च से पहले इन 3 राशियों का चमकेगा भाग्य! बुध-सूर्य का 3 बार होगा मिलन

मूलांक 2

इस साल मूलांक 2 के लोगों की सभी परेशानियां दूर हो सकती हैं। हालांकि परिवार में मामूली क्लेश हो सकते हैं। इस साल आपको अपने रिश्तों पर खास ध्यान देना होगा। परिवार में मांगलिक या महत्वपूर्ण कार्य हो सकते हैं। नए काम या निवेश करने के लिए ये साल शुभ है। आय के नए स्रोत बनेंगे और आर्थिक योजनाएं भी सफल होंगी। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं। जिन लोगों का साझेदारी में कारोबार है, उन्हें फायदा होगा। सरकारी कार्यों और कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी।

विज्ञापन

सावधानी- गुस्से और झगड़े से संभलकर रहें। जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें। काम और पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखने का प्रयास करें।

उपाय- हर रोज शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें। जब संभव हो, तब रुद्राभिषेक करें।

विज्ञापन

शुभ अंक- 1, 3 और 9

शुभ दिशा- पूर्व

विज्ञापन

शुभ दिन- सोमवार और गुरुवार

भाग्यशाली रंग- पीला, नारंगी और आसमानी

अन्य मूलांक के भविष्यफल के बारे में यदि आप जानना चाहते हैं, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।

ये भी पढ़ें- Maha Shivratri 2025: कब है महाशिवरात्रि? जानें सही तिथि, पूजा मुहूर्त और व्रत के पारण का सही समय

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola