Kaalchakra: आज से 12 राशियों पर मेहरबान होंगे हनुमान जी! पंडित सुरेश पांडेय से जानें राशि अनुसार उपाय

Kaalchakra News24 Today: हनुमान जी को भगवान शंकर का अवतार माना गया है, जो शक्ति और भय के प्रतीक हैं। बजरंग बली के आशीर्वाद से बड़ी से बड़ी परेशानी से हमेशा-हमेशा के लिए मुक्ति पाई जा सकती है। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं राशि अनुसार हनुमान जी को प्रसन्न करने के उपायों के बारे में।

Kaalchakra News24 Today

जानें हनुमान जी को प्रसन्न करने के उपाय...

Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: सभी देवी-देवताओं में हनुमान जी का विशेष स्थान है। बजरंग बली की नियमित उपासना करने से साधक को भय और क्रोध से मुक्ति मिलती है। साथ ही जीवन में खुशियां बनी रहती हैं। यहां तक कि हनुमान जी के आशीर्वाद से पैसों की कमी से भी छुटकारा पाया जा सकता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुल 12 राशियां होती हैं। हर एक राशि की अपनी खासियत है। यदि कोई व्यक्ति राशि अनुसार कुछ उपाय नियमित रूप से करता है, तो उसके घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

विज्ञापन

आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको हनुमान जी को प्रसन्न करने के 12 राशियों के अचूक उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें करने से आप बजरंग बली की विशेष कृपा प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन

मेष राशि

नियमित रूप से एकमुखी हनुमान कवच का पाठ और बजरंगबली को बूंदी का प्रसाद चढ़ाने से मेष राशि के लोगों को भगवान की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है, जिससे उनके जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

वृषभ राशि

इस राशि के लोगों को यदि हनुमान जी को प्रसन्न करना है, तो इसके लिए उन्हें रामचरितमानस के साथ सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए। इसी के साथ उन्हें मीठी रोटी का भोग लगाएं।

विज्ञापन

मिथुन राशि

हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए मिथुन राशि के जातकों के लिए रामचरितमानस के अरण्य कांड का पाठ करना शुभ होता है। इसी के साथ पान का भोग लगाना भी अच्छा माना जाता है।

विज्ञापन

कर्क राशि

पंचमुखी हनुमान कवच का पाठ करना कर्क राशि के जातकों के लिए शुभ होता है। इस उपाय से उनके जीवन में सुख-शांति का वास होता है।

सिंह राशि

रामचरितमानस के बालकांड का पाठ करना सिंह राशि के जातकों के लिए शुभ रहता है। इसी के साथ यदि इस राशि के लोग नियमित रूप से हनुमान जी को गुड़ की रोटी का भोग लगाते हैं, तो उनके जीवन में सकारात्मकता का वास होता है।

विज्ञापन

कन्या राशि

हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए कन्या राशि के जातकों के लिए रामचरितमानस के लंका कांड का पाठ करना शुभ होता है। साथ ही भगवान की प्रतिमा के सामने घी के 6 दीपक जलाएं। इससे आपको विशेष फल की प्राप्ति हो सकती है।

तुला राशि

यदि आपके जीवन में सब कुछ सही नहीं चल रहा है, तो ऐसे में नियमित रूप से रामचरितमानस के बालकांड का पाठ करें। इस उपाय से जल्द ही परिस्थितियां सामान्य होने लगेंगी।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

इस राशि के जातकों के लिए नियमित रूप से हनुमान अष्टक का पाठ करना शुभ होता है। साथ ही गुड़ वाले चावल का भोग लगाना शुभ होता है। इससे जीवन में आ रही परेशानियां कम होने लगती हैं।

धनु राशि

हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए धनु राशि के जातक रामचरितमानस के अयोध्या कांड का पाठ करें। इसी के साथ उन्हें शहद का भोग लगाएं।

विज्ञापन

मकर राशि

रामचरितमानस के किष्किंधा कांड का नियमित पाठ करने से मकर राशि के जातकों को हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है।

कुंभ राशि

रामचरितमानस के उत्तरकांड का नियमित पाठ करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों पर कृपा बनाकर रखते हैं। इसी के साथ भगवान को मीठी रोटी का भोग लगाना भी शुभ माना जाता है।

विज्ञापन

मीन राशि

इस राशि के जातकों को यदि हनुमान जी को प्रसन्न करना है, तो इसके लिए हनुमान बाहुक का पाठ करें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ