हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kaalchakra: 2025 में कौन-सा महीना 12 राशियों के लिए रहेगा शुभ? जानें पंडित सुरेश पांडेय से

Kaalchakra News24 Today: यदि आप भी जानना चाहते हैं कि साल 2025 का कौन-सा महीना आपके लिए अच्छा रहेगा और कब-कब आपको सावधान रहने की जरूरत है, तो इसके लिए पढ़ें आज यानी 14 जनवरी का कालचक्र।

विज्ञापन

Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: प्रत्येक व्यक्ति जानना चाहता है कि आना वाला समय उसके लिए कैसा होगा? कब-कब उसे लाभ होगा और कब-कब चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा? वार्षिक राशिफल के जरिए हर एक व्यक्ति को इन सभी सवालों के जवाब मिल सकते हैं। आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि साल 2025 सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि

  • जनवरी- कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। साथ ही परिवार में क्लेश बढ़ेगा।
  • फरवरी- आर्थिक लाभ होगा और करियर में आगे बढ़ने के अच्छे अवसर मिलेंगे। विवाह का भी योग बन रहा है।
  • मार्च- सुनहरे अवसर मिलेंगे। बुध ग्रह के कारण मन में असमंजस की स्थिति बनी रहेगी।
  • अप्रैल- उत्साह बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में मतभेद हो सकते हैं। आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है।
  • मई- कार्यक्षेत्र और निजी जीवन में तालमेल बनाए रखने का प्रयास करें।
  • जून- करियर, पैसे और परिवार पर ध्यान देना होगा। पुराने रोगों से छुटकारा मिलेगा और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
  • जुलाई- आर्थिक मामलों में सतर्क रहना होगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। यात्रा के दौरान कष्ट मिल सकता है।
  • अगस्त- लक्ष्य प्राप्त होंगे। सेहत पर खास ध्यान रखना होगा। घमंड न करें और मेहनत करें।
  • सितंबर- मान-सम्मान बढ़ेगा। संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। यात्रा के लिहाज से ये माह शुभ है।
  • अक्टूबर- रुके काम बन सकते हैं। बच्चों से शुभ समाचार मिलेगा।
  • नवंबर- ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। करियर में उछाल आएगा।
  • दिसंबर- अच्छे फैसले जीवन में बड़े बदलाव लाएंगे।

ये भी पढ़ें- Basant Panchami 2025: 1 या 2 फरवरी, कब है बसंत पंचमी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

वृषभ राशि

  • जनवरी- लालच न करें। विवाद से बचें और धैर्य रखें।
  • फरवरी- आमदनी और करियर में स्थिरता आएगी। किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। वित्तीय मामलों में सतर्क रहें।
  • मार्च- मेहनत बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। पढ़ाई पर ध्यान देंगे, तो अच्छा रहेगा। इस माह आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।
  • अप्रैल- नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। आमदनी में उतार-चढ़ाव आएंगे।
  • मई- व्यक्तित्व में निखार आएगा। सेहत और कार्यक्षेत्र में बैलेंस बनाएं रखने का प्रयास करें।
  • जून- करियर में तरक्की होगी। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। सेहत और खर्चों पर खास ध्यान देने की जरूरत है।
  • जुलाई- निवेश के नए अवसर मिलेंगे। परिवार में शांति का माहौल बना रहेगा।
  • अगस्त- करियर में नए अवसर मिलेंगे। परिवार में कोई नया सदस्य जुड़ सकता है।
  • सितंबर- जल्दबाजी में फैसले लेना भारी पड़ सकता है। भाई-बहन से क्लेश हो सकता है।
  • अक्टूबर- रिश्ते मजबूत होंगे। यात्रा का योग कुंडली में बन रहा है। रुके काम पूरे हो सकते हैं।
  • नवंबर- खर्च में संतुलन बनाए रखने का प्रयास करें। रिश्तों में गलतफहमी न होने दें। आर्थिक मामलों में समझदारी दिखाएंगे, तो अच्छा रहेगा।
  • दिसंबर- रिश्तों में मजबूती आएगी। भविष्य के लिए योजना बनाएंगे, तो अच्छा रहेगा।

अन्य 10 राशि के वार्षिक राशिफल के बारे में यदि आप जानना चाहते हैं, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Surya Chandra Yuti 2025: 28 जनवरी से 3 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ! मकर राशि में बनेगी सूर्य-चंद्र की युति

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola