Kaalchakra: मार्च में कैसी रहेगी 12 राशियों की आमदनी? पंडित सुरेश पांडेय से जानें राशिफल

Kaalchakra News24 Today: यदि आप जानना चाहते हैं कि मार्च का महीना आर्थिक स्थिति के लिहाज से आपके लिए कैसा रहेगा? तो इसके लिए पढ़ें आज यानी 4 मार्च 2025 का कालचक्र।

Kaalchakra News24 Today

जानें मार्च में आप पर बरसेगा पैसा या नहीं?

Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: मार्च माह चल रहा है जिसका हर दिन धार्मिक और ज्योतिष दोनों के लिहाज से बेहद खास है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार मार्च में सूर्य, शनि, राहु, केतु और गुरु आदि ग्रहों का गोचर होगा। हर एक गोचर का शुभ और अशुभ प्रभाव 12 राशियों की आमदनी पर पड़ेगा। जहां कुछ लोगों को धन लाभ होगा तो कुछ जातकों को पैसों की कमी का भी सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन

आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि मार्च का महीना 12 राशियों के जातकों के लिए आमदनी के लिहाज से कैसा रहेगा। साथ ही आपको ये भी पता चलेगा कि इस महीने आपके लिए निवेश करना अच्छा रहेगा या नहीं।

विज्ञापन

मेष राशि

महीने के पहले भाग में शनि के अस्त होने के कारण लाभ में कमी आएगी। हालांकि आर्थिक मामलों में आ रही मुश्किलें कड़े प्रयासों के बाद ठीक हो सकती हैं। सूर्य और शनि का एक साथ आना अशुभता की ओर संकेत कर रहा है। मार्च में बचत तो होगी लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे। इस महीने बचत करने की आदत डालें और सही जगह पर निवेश करें।

ब्रहस्पति से आर्थिक लाभ होने की संभावना है। बहुत समय से रुका हुआ भुगतान इस महीने मिल सकता है। मार्च के मध्य में समय, धन और अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं। आप जितनी मेहनत करेंगे उतना लाभ पाएंगे। पैतृक संपत्ति की रुकावटें दूर होंगी। अनावश्यक खर्चों को संभालें और किसी को भी उधार देने से बचें। आय के स्रोतों का सोच-समझकर उपयोग करें। कोई भी बड़ा निवेश महीने के दूसरे भाग में ही करें। इस महीने शेयर बाजार से जुड़े लोगों को थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है।

विज्ञापन

वृषभ राशि

आर्थिक क्षेत्र में आपको अपनी मेहनत के अनुसार ही लाभ मिलेगा। मेहनत करेंगे तो आर्थिक लाभ होने की संभावना अधिक है। एक से ज्यादा स्रोतों से धन लाभ हो सकता है। मार्च महीने में बुध लाभ कराने में आपकी काफी मदद कर सकते हैं। महीने के मध्य में रुका हुआ धन मिलने की संभावना है।

विज्ञापन

धन भाव में मंगल बचत करने में मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। मार्च में गुरु आपको शुभ परिणाम देंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। हालांकि आर्थिक स्थिति का अच्छा होना आपके आर्थिक फैसलों पर निर्भर कर सकता है। निवेश करने से पहले अच्छी योजनाएं बनाएं। जल्दी आर्थिक लाभ पाने के लालच में गैर कानूनी काम न करें। इस महीने किसी पारिवारिक आयोजन पर धन खर्च होगा। अचानक ऐसी जगह से धन लाभ होगा, जहां से उम्मीद नहीं थी।

मिथुन राशि

मार्च के महीने में आपकी आमदनी बढ़ेगी। औसत बचत होने की संभावना है। निवेश करने के लिए ये महीना शुभ है। बड़ा निवेश करने की सोच रहे हैं तो अच्छी योजना बनानी होगी। विदेश से जुड़ा काम करने वालों को धन लाभ होने की संभावना ज्यादा है। कर्ज या लोन ले रखा है तो उसे उतारने का भी सही समय है। ब्रहस्पति भी आपको धन लाभ कराएंगे।

विज्ञापन

जो लोग जन्म स्थान से दूर हैं या विदेश में काम कर रहे हैं उनको ब्रहस्पति के कारण काफी लाभ हो सकता है। मार्च में अति आत्मविश्वास और जल्दबाजी से बचें। गुस्से में कोई भी आर्थिक फैसला न लें। वरना परेशानी बढ़ेगी। अनावश्यक खर्चों में भी संभलकर रहना होगा। वित्तीय संसाधनों का सोच-समझकर उपयोग करें।

यदि आप अन्य 9 राशि के मासिक राशिफल के बारे में जानना चाहते हैं तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें। 

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ