Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों और 9 ग्रहों के बारे में बताया गया है। प्रत्येक ग्रह का अपना महत्व है। सूर्य, बुध, चन्द्रमा, शुक्र, गुरु, मंगल, शनि, राहु और केतु नवग्रहों की कुंडली में अपनी विशेषता है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में एक ग्रह की स्थिति भी कमजोर होती है, तो उसका नकारात्मक प्रभाव उनके जीवन पर पड़ता है। हालांकि कुछ उपायों को करके हर एक ग्रह को प्रसन्न किया जा सकता है। आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको नवग्रहों के महत्व और उन्हें प्रसन्न करने के प्रभावशाली उपायों के बारे में बताएंगे।
सूर्य ग्रह
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य देव जन्म के कारक ग्रह हैं। जिन लोगों को किसी भी कारण से संतान का सुख नहीं मिल रहा है, उन्हें सूर्य की उपासना जरूर करनी चाहिए। सूर्य को प्रसन्न करने के लिए गायत्री मंत्र का जाप करना लाभदायक होता है। सूर्य को बल देने के लिए पंचमुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए। इसके अलावा तांबे के लोटे में चंदन और जल डालकर सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए।
ये भी पढ़ें- Jyotish Shastra: इन 7 राशियों को विदेश में मिलेगी सफलता! आज ही लगवाएं Visa
मंगल ग्रह
मंगल युद्ध और हथियारों का कारक ग्रह हैं। मंगल को बल देने के लिए ऊँ क्रां क्रीं क्रौं स: भौमाय नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। मंगल की शांति के लिए मंगलवार का व्रत रखना चाहिए। इसके अलावा चामुंडा, प्रत्यंगिरा या मां पीतांबरा की उपासना करना शुभ होता है।
बुध ग्रह
बुध ग्रह के आराध्य देव भगवान गणेश और मां दुर्गा हैं। कुंडली में बुध की कमजोर स्थिति के कारण कारोबार में नुकसान होता है और कर्ज बढ़ने लगता है। बुध की शुभता के लिए रोजाना विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना चाहिए। इसी के साथ दुर्गा सप्तशती का पाठ करना चाहिए। इसके अलावा गणेश रुद्राक्ष धारण करना लाभदायक होता है।
गुरु ग्रह
सभी ग्रहों में बृहस्पति गुरु ग्रह को सबसे बड़ा और प्रभावशाली माना जाता है। बृहस्पति ग्रह के आराध्य देव ब्रह्मा, विष्णु और इंद्र देव हैं। गुरु को प्रसन्न करने के लिए पीपल की लकड़ी से हवन करना चाहिए। इसके अलावा पुखराज, हल्दी, शहद, किताबें, नमक, चीनी और जमीन का दान करना शुभ होता है।
चन्द्रमा, शुक्र, शनि, राहु और केतु को प्रसन्न करने के उपायों के बारे में यदि आप जानना चाहते हैं, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
तुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
14 hrs agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
21 hrs agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
1 day agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
4 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
5 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines