Kaalchakra Today: ज्योतिष शास्त्र में कुल 27 नक्षत्र हैं, जिनकी मान्यता ग्रहों और राशियों की तरह है. कई बार देखा गया है ये नक्षत्र भविष्यवाणी में राशियों से भी अधिक सटीक सिद्ध होते होते है. ज्योतिष मान्यता है कि व्यक्ति जिस नक्षत्र में बीमार पड़ता है, उसे से तय होता है कि बीमारी कितने दिन रहेगी. आज कालचक्र कार्यक्रम में पंडित सुरेश पांडेय बता रहे हैं कि किस नक्षत्र में बीमार पड़ने से बीमारी के अवधि लंबी खींचती है, उसका कष्ट मृत्युतुल्य होता है. साथ ही पंडित जी जानिए, जल्दी ठीक होने के उपाय क्या है और घर में दवा कहां नहीं रखनी चाहिए?
कौन-से नक्षत्र बीमारी खींचते हैं लंबा?
पंडित सुरेश पांडेय के अनुसार, 27 नक्षत्रों में से भरणी नक्षत्र में में बीमारी होने पर वह 11 से 30 दिनों तक रहती है. यह कुंडली में अशुभ दशा रही हो, तो यह खतरनाक भी हो सकती है. मघा नक्षत्र बीमारी 20 से 45 दिन तक परेशान करती है. बीमारी की अवधि मूल नक्षत्र में 9 से 20 दिन, आर्द्रा में 10 दिन से एक महीना, पुष्य में 9 से 30 दिन और अश्लेषा में में यह अवधि 9 से 30 तक की हो सकती है. वहीं, लोग विशाखा नक्षत्र में यह 8 से 30 दिन, ज्येष्ठा में 25 से 30 दिन और उत्तराषाढ़ा में 20 से 15 दिन तक बीमार रह सकते हैं. ये सब वो नक्षत्र हैं, जिसमें व्यक्ति लंबे समय तक बीमार रह सकता है.
यह भी पढ़ें: Nameplate Vastu Tips: मेटल या लकड़ी किस प्रकार की नेमप्लेट चमकाती है किस्मत, जानें क्या कहता है वास्तु शास्त्र
नक्षत्र अनुसार करें ये उपाय
पंडित सुरेश पांडेय के अनुसार, हर नक्षत्र के बीमारी से जल्दी ठीक होने के उपाय अलग-अलग हैं:
- भरणी नक्षत्र के लिए शिवलिंग पर शहद का लेप करना चाहिए और ॐ नमः शिवाय का जाप करना लाभकारी है.
- मघा नक्षत्र के लिए कुष्ठ रोगियों की सेवा और पितरों का श्राद्ध करना चाहिए.
- मूल नक्षत्र के लिए महामृत्युंजय मंत्र जाप और गणेश की पूजा करनी चाहिए.
- आर्द्रा में सोमवार का व्रत रख पीपल की जड़ धारण करनी चाहिए.
- विशाखा के लिए गुंजा की जड़ बाजू में बांधनी चाहिए.
- ज्येष्ठ के लिए विष्णु सहरसनाम पढ़ना चाहिए.
- उत्तराषाढ़ा के लिए भूखे व्यक्ति को भोजन कराएं.
इन सबके अलावा पंडित जी बताते हैं कि सबसे बड़ा उपाय है कि रोज गायत्री मंत्र से हवन करें. इससे कोई भी बीमारी जल्दी ठीक हो जाती है.
घर में दवा कहां न रखें?
पंडित जी के अनुसार, दवा रखने की कुछ दिशाएं अशुभ हैं. दक्षिण-पूर्व में दवा रखने से उसका असर शीघ्र नहीं होता है. दक्षिण दिशा में दवा रखने से लंबे समय तक दवा खाने की आदत लग सकती है. उत्तर-पश्चिम दिशा में दवा रखने से दवा की आदी बना सकती है. पश्चिम दिशा भी दवा रखने के लिए उत्तम नहीं है. दवा रखने की सबसे असरकारी दिशा उत्तर-पूर्व, पूर्व और उत्तर है. इसके अलावा, दवा को कभी सिरहाने और बेडरूम में न रखें. किचन, डाइनिंग टेबल, पूजा स्थान और बाथरूम में कभी दवा न रखें.
देखें वीडियो
कालचक्र के इस कार्यक्रम को आप नीचे दिए वीडियो में देख सकते हैं:
यह भी पढ़ें: Cloth Changing Dream Meaning: सपने में खुद को कपड़े बदलते देखना है किस बात का संकेत, जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष और धार्मिक शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
2 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
3 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
4 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
4 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines