Kaalchakra Today 8 November 2025: करीब डेढ़ महीने बाद नए साल की शुरुआत हो जाएगी. धार्मिक और ज्योतिष दोनों के लिहाज से वर्ष 2026 खास है. इस दौरान कई साल बाद कुछ योग, राजयोग, युति और महायुति का निर्माण होगा. इसके अलावा अधिकतर ग्रहों की चाल में भी समय-समय पर बदलाव होगा, जिसके कारण मानव जीवन में तो बदलाव आएगा ही, साथ ही प्रकृति में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. हालांकि, वार्षिक राशिफल के जरिए पहले ही आपको ये पता चल सकता है कि ये साल आपके लिए अच्छा रहेगा या नहीं.
आज के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि साल 2026 में मेष से लेकर मीन राशिवालों में से किन-किन राशियों को प्रॉपर्टी का सुख मिलेगा. साथ ही प्रत्येक व्यक्ति को ये जानने को मिलेगा कि इस वर्ष उन्हें निवेश, वाहन या पैसों के लेन-देन से लाभ होगा या नुकसान होने की संभावना अधिक है.
मेष राशि
2026 में शनि का गोचर मेष राशिवालों की कुंडली के 12वें भाव में होगा, जिस कारण बचत करने में मुश्किल होगी. हालांकि, राहु आमदनी बढ़ाने का प्रयास करेंगे.
2 जून 2026 तक देवगुरु बृहस्पति के कारण आपको धन लाभ होगा और बचत बढ़ेगी. 2 जून से लेकर 31 अक्टूबर 2026 तक देवगुरु बृहस्पति आपकी कुंडली की उच्च राशि में चौथे भाव में गोचर करेंगे, जिस दौरान संपत्ति खरीदने, घर की मरम्मत कराने व संपत्ति में निवेश करना शुभ रहेगा. इन महीनों में आप संपत्ति बेचने का काम भी करा सकते हैं.
2026 में देवगुरु बृहस्पति की कृपा से आपको पैतृक संपत्ति मिलने के भी प्रबल योग हैं. यदि घरवालों के बीच पैतृक संपत्ति को लेकर कोई विवाद है तो उसका फैसला आपके पक्ष में आ सकता है. इसके अलावा पुरानी संपत्ति से जुड़े अटके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं.
अगर आप पैतृक संपत्ति या अपनी संपत्ति को बेचना चाहते हैं तो उसके लिए 2026 का पहला भाग शुभ रहेगा. इसके अलावा इस वर्ष घर और गाड़ी खरीदने का सपना आपका पूरा हो सकता है.
2026 में मेष राशिवालों को परिवार या ससुराक्ष पक्ष से संपत्ति का सुख मिलने का योग है. हालांकि, इस दौरान घर की मरम्मत में अच्छे-खासे पैसे खर्च होंगे.
उपाय-
- रोजाना भगवान शंकर का दूध से अभिषेक करें.
- लाल कपड़े में सवा किलो मसूर की दाल बांधकर अपने घर में रखें.
- संपत्ति बनाने के लिए चावल और मोती का दान करें.
यदि आप जानना चाहते हैं कि और किन-किन राशियों को साल 2026 में प्रॉपर्टी का सुख मिलेगा तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.
ये भी पढ़ें- Navpancham Drishti 2025: 26 नवंबर से शुरू होगा 4 राशियों का अच्छा समय, बनेगी शुक्र-गुरु की नवपंचम दृष्टि
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
8 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
15 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines