Kaalchakra: 31 अक्टूबर तक कैसा रहेगा 12 राशियों का कामकाज? पंडित सुरेश पांडेय से जानें मासिक राशिफल

Kaalchakra Today: अक्टूबर 2025 का महीना सभी राशियों के लिए नए अवसर लेकर आएगा, क्योंकि ग्रहों की चाल और नक्षत्रों का प्रभाव प्रत्येक व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं को प्रभावित करेगा. आइए अब जानते हैं कि ये महीना मेष से लेकर मीन राशिवालों के लिए कामकाज की दृष्टि से कैसा रहेगा.

Kaalchakra Today 5 October 2025

Credit- News24 Graphics

विज्ञापन

Kaalchakra Today 5 October 2025: साल 2025 के 10वें माह अक्टूबर का आरंभ हो गया है, जो व्रत और त्योहार से भरा हुआ है. इसके अलावा इस महीने सूर्य, मंगल, बुध, चंद्र और शनि ग्रह का भी गोचर हो रहा है, जो सभी राशियों के लिए नए अवसर व चुनौतियां लेकर आएंगे. इस दौरान जहां कुछ लोगों को लाभ होगा, वहीं कई लोग परेशान भी रहने वाले हैं.

आज के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि मेष से लेकर मीन राशिवालों के लिए अक्टूबर का महीना कामकाज की दृष्टि से कैसा रहेगा. साथ ही आपको ग्रहों के अशुभ प्रभाव से बचने और भविष्य को बेहतर बनाने के उपायों के बारे में भी पता चलेगा.

विज्ञापन

मेष राशि

  • नौकरीपेशा-

अक्टूबर में नौकरीपेशा जातकों का समय मिलाजुला रहेगा. पहले हफ्ते में नौकरी में स्थिरता रहेगी, लेकिन मध्यम भाग में तनाव रहेगा. 24 अक्टूबर तक बुध आपकी राशि से सातवें भाव में गोचर करेंगे, जिस दौरान थोड़ा सतर्क रहना होगा. 24 अक्टूबर के बाद बुध 8वें भाव में गोचर करेंगे, जिससे परिस्थिति में सुधार होगा.

शनि वक्री होकर इस महीने आपके 12वें भाव में गोचर कर रहे हैं, जिस कारण काम में रुकावटें आएंगी. साथ ही काम की गति धीमी होगी, लेकिन काम पूरे जरूर होंगे. हालांकि, 27 अक्टूबर तक मंगल 7वें भाव में गोचर करेंगे, जिस कारण संघर्ष और प्रतिस्पर्धा बढ़ने के संकेत हैं. इस दौरान आपको अपने क्रोध और जल्दबाजी में लिए फैसलों से नुकसान भी हो सकता है. 24 अक्टूबर के बाद स्थिति में सुधार होगा और आपको अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से निभाने का मौका मिलेगा.

अक्टूबर में नौकरीपेशा जातक सहकर्मियों से तालमेल बनाकर चलें और किसी भी विवाद को ज्यादा न बढ़ने दें. यदि आप विदेश से जुड़ा कोई काम करते हैं तो उससे लाभ होगा.

विज्ञापन
  • कारोबारी-

अक्टूबर महीने में मंगल और बुध दोनों ग्रह कमजोर रहेंगे, जिस कारण कारोबार में जोखिम और अनिश्चितता बनी रहेगी. इसके अलावा दशम भाव का स्वामी कमजोर स्थिति में रहेगा, जिस कारण कारोबार में हानि का संकेत है. इस महीने राहु लाभ भाव में अच्छे नक्षत्र में हैं, जबकि केतु के पंचम भाव में होने से कुछ मामलों में चुनौतियां मिल सकती हैं.

विज्ञापन

पुराने या स्थिर कारोबार में धीरे-धीरे लाभ मिलने की संभावना है. इसके अलावा विदेश से जुड़े काम में मुनाफा होगा, लेकिन महीने की शुरुआत और मध्य में कारोबारी फैसले लेते समय सतर्क रहें. इसके अलावा नई कारोबार डील या ऑफर्स को समझदारी से स्वीकार करें. साथ ही इस महीने जल्दबाजी में कोई फैसला न लें और न ही जोखिमभरा काम करें.

उपाय-

विज्ञापन
  • प्रात: काल हनुमान चालीसा का पाठ करें.
  • हर मंगलवार हनुमान मंदिर जाएं और वहां जाकर पूजा करें.

यदि आप जानना चाहते हैं कि अन्य राशियों के लिए अक्टूबर का महीना कामकाज की दृष्टि से कैसा रहेगा तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ