सनातन धर्म के लोगों के लिए ज्योतिष शास्त्र का खास महत्व है। शास्त्रों में ग्रहों और राशियों का उल्लेख किया गया है, जिनकी मदद से राशिफल तैयार किया जाता है। राशिफल के जरिए व्यक्ति को ये पता चल सकता है कि आने वाले समय में उसे किस-किस ग्रहों से सावधान रहना होगा और किन ग्रहों की कृपा से उनके जीवन में खुशियां बढ़ेंगी।
आज के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि 31 मई 2025 तक का समय 12 राशियों के लोगों के लिए आमदनी के लिहाज से कैसा रहेगा। साथ ही आपको ये पता चलेगा कि इस दौरान आपको किन-किन बातों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
मेष राशि
कर्मफल दाता शनि और ग्रहों के राजकुमार ‘बुध’ के कारण मेष राशिवालों की आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। मेहनत करने के बाद भी धन लाभ नहीं होगा। इसके अलावा आमदनी बढ़ने में समय लगेगा। एक तरफ जहां खर्चों में कमी नहीं आएगी, वहीं दूसरी तरफ आय के स्रोत सीमित रहेंगे। लेकिन बढ़ते खर्च के बीच गुरु देव आपकी बचत को बढ़ाने में मदद करेंगे। गुरु की कृपा के कारण कोई बड़ी धन हानि नहीं होगी। परन्तु किसी नए स्रोत से धन लाभ नहीं होगा।
बुध के अलावा शुक्र और गुरु की भी कृपा 31 मई 2025 तक आपके ऊपर बनी रहेगी। इस दौरान किसी के उकसावें व बहकावे में आकर पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला न लें। छोटी से छोटी जगह निवेश करने से पहले सोचें। खासकर प्रॉपर्टी या शेयर बाजार से जुड़े फैसले जल्दबाजी में न लें।
वृषभ राशि
मई माह में गुरु ग्रह की कृपा प्राप्त नहीं होगी, जिसके कारण आर्थिक लाभ होने की संभावना कम है। बुध ग्रह के कारण बचत में उतार-चढ़ाव आएंगे। कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें और धैर्य रखें। रुका हुआ धन मिल सकता है। नई बचत करने में मुश्किल होगी। इसलिए कम से कम खर्चा करने का प्रयास करें।
महीने के दूसरे भाग में गुरु ग्रह का साथ मिलेगा। आमदनी में थोड़ी बढ़ोतरी होगी लेकिन बचत करने में परेशानी का ही सामना करना पड़ेगा। 31 मई 2025 से पहले वृषभ राशिवालों के लिए प्रॉपर्टी या गाड़ी खरीदना शुभ रहेगा।
अगर आप जानना चाहते हैं कि अन्य 10 राशियों के लिए मई का महीना आमदनी के लिहाज से कैसा रहने वाला है तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।