एक दिन बाद मई माह के खत्म होते ही जून का महीना आरंभ हो जाएगा। धार्मिक और ज्योतिष दोनों के लिहाज से जून का महीना खास है। इस दौरान कई खास व्रत और त्योहार हैं। इसके अलावा कुछ प्रभावशाली ग्रहों का राशि परिवर्तन भी हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि जब भी किसी ग्रह की चाल बदलती है तो उसके कारण लोगों के जीवन में परिवर्तन आता है। जहां कुछ लोगों को ग्रहों की विशेष कृपा प्राप्त होती है तो कई लोग ग्रहों के अशुभ प्रभाव का सामना करते हैं।
आज के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि जून में कब-कब किस-किस ग्रह की चाल में बदलाव होगा। साथ ही आपको ये भी पता चलेगा कि किस राशिवालों को जून में कब-कब किस-किस ग्रह के कारण लाभ और नुकसान होगा।
जून 2025 के ग्रह गोचर
- 7 जून 2025 को मंगल ग्रह सिंह राशि में गोचर करेंगे, जहां पर वह 28 जुलाई 2025 तक रहेंगे। सिंह में पहले से ही केतु विराजमान हैं। ऐसे में मंगल और केतु की युति होने से कुंज केतु योग बनेगा। मंगल और केतु का साथ आना अशुभ माना जाता है।
- 6 जून को बुध का मिथुन में गोचर होगा।
- 7 जून को मंगल सिंह में गोचर करेंगे।
- 12 जून को गुरु 27 दिनों के लिए अस्त हो जाएंगे।
- 15 जून को सूर्य अपनी मित्र राशि मिथुन में गोचर करेंगे।
- 22 जून को बुध का कर्क राशि में गोचर होगा।
- 29 जून को शुक्र का वृषभ राशि में गोचर होगा।
- गुरु और बुध की युति भी जून में बनेगी।
- जून में सूर्य और बुध की युति के कारण बुधादित्य योग बनेगा।
जून 2025 के शुभ मुहूर्त
- सगाई- 2, 6, 9, 12, 15, 19, 22, 25 और 28
- विवाह- 2, 4, 5, 7, और 8
- गृह प्रवेश- 4 और 6
- वाहन- 5, 6, 8, 15, 16, 20, 23 और 27
- कारोबार- 9, 18, 28 और 30
- सोना खरीदने का- 3, 9, 17, 23 और 29
- नामकरण- 5, 9, 13, 15, 19, 23, 25 और 27
- मुंडन- 6, 11, 16, 26 और 27
- अन्नप्राशन- 5, 16, 20, 23, 26 और 27
ग्रह गोचर का राशियों पर प्रभाव
मेष राशि
- 6 जून 2025 तक मंगल अपनी नीच राशि कर्क में रहेंगे। ऐसे में मेष राशिवालों को स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
- 7 जून से मंगल केतु के साथ पांचवें भाव में होंगे, जिस दौरान शिक्षा और आर्थिक मामलों में सफलता मिलने की संभावना है। लेकिन संतान से जुड़ी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
- जून में शनि आपके 12वें भाव में रहेंगे, जिसके कारण कार्यक्षेत्र में भागदौड़ रहेगी। इसके अलावा सेहत पर खर्च बढ़ सकते हैं।
- बुध अलग-अलग समय में दूसरे, तीसरे और चौथे भाव में रहेंगे, जिसके कारण मेष राशिवालों को लाभ होगा। खासकर कुछ कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है।
यदि आप अन्य 11 राशियों से जुड़े उपायों के बारे में जानना चाहते हैं तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें।
ये भी पढ़ें- Chandra Uday: 3 दिन तक अस्त रहने के बाद चंद्र हुए उदय, इन 3 राशियों के जीवन में फिर लौटेंगी खुशियां
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओ पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
9 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
17 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines