हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kaalchakra: 31 जुलाई से पहले इन राशिवालों की बढ़ेगी आमदनी, पंडित सुरेश पांडेय से जानें आपके लिए कैसा रहेगा महीना?

Kaalchakra Today: जुलाई का महीना चल रहा है, जो कई राशिवालों के लिए आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहेगा। लेकिन उन लोगों की भी कमी नहीं है, जिनकी परेशानियां पहले से और ज्यादा बढ़ जाएंगी। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं कि 31 जुलाई 2025 तक का समय मेष से लेकर मीन राशिवालों के लिए आमदनी के लिहाज से कैसा रहेगा।

विज्ञापन
सांकेतिक फोटो, Credit- News24 Graphics

Kaalchakra Today 12 July 2025: हर एक व्यक्ति को ये जानने की उत्सुकता रहती है कि कब उसे जीवन में सफलता मिलेगी। कब उसकी परेशानियां खत्म होंगी और वो आर्थिक रूप से संतुष्ट महसूस करेगा। हालांकि इन सभी सवालों के जवाब दैनिक, मासिक और वार्षिक राशिफल के जरिए प्रत्येक व्यक्ति को पहले ही मिल सकते हैं। दैनिक राशिफल में एक दिन की शुभ-अशुभ घटनाओं के बारे में बताया जाता है। जबकि मासिक राशिफल के जरिए व्यक्ति को ये पता चल सकता है कि आने वाला पूरा महीना करियर, आर्थिक स्थिति, सेहत, आमदनी और रिश्तों आदि के लिहाज से उनका कैसा रहेगा।

आज के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको मेष से लेकर मीन राशिवालों के आमदनी मासिक राशिफल (जुलाई) के बारे में बताने जा रहे हैं। साथ ही आपको ये भी पता चलेगा कि इस दौरान 12 राशियों को किन-किन चीजों को लेकर सतर्क रहना होगा।

मेष राशि

  • राहु की कृपा से आय के नए स्रोत बन सकते हैं।
  • जिन लोगों की पेमेंट रुकी हुई है, उन्हें वो मिल सकती है।
  • पुराने निवेश से बहुत ही अच्छा रिटर्न मिलेगा।
  • धन भाव में शुक्र के होने से बचत बढ़ेगी।
  • इस समय सेविंग्स, निवेश या बीमा करने पर ध्यान देंगे तो ज्यादा अच्छा रहेगा।
  • जो भी अवसर मिले, उसे हाथ से न जाने दें।

सावधानी-

विज्ञापन
  • आर्थिक जोखिम उठाने से पहले सोच-विचार करें।
  • आय के नए स्रोतों की तलाश करते वक्त सावधान रहें।
  • 13 जुलाई से पहले ज्यादा खर्चा न करें।
  • शेयर, सट्टा और क्रिप्टो में निवेश करने से बचें।
  • 26 जुलाई से पहले बचत और निवेश करने पर जोर दें।

वृषभ राशि

  • आय की गति धीमी लेकिन जुलाई माह में स्थिर रहने वाली है।
  • जो लोग मेहनत करेंगे, उन्हें पूरा फल मिलेगा।
  • राहु की कृपा से अलग-अलग स्रोतों से आमदनी हो सकती है।
  • मंगल के कारण कारोबारियों का मुनाफा बढ़ सकता है।
  • बुध की कमजोर स्थिति के कारण बचत करने में परेशानी होगी और पैसे मिलने में देरी हो सकती है।
  • शुक्र की कृपा से आत्मविश्वास बढ़ेगा और लाभ भी होगा।
  • जो लोग नौकरी कर रहे हैं, वो यदि अपनी कार्यशैली को सुधारेंगे तो आय में भी बढ़ोतरी हो सकती है।
  • ज्ञान के माध्यम से पैसे कमाने में सफलता मिलेगी।
  • शिक्षा, कोचिंग, धर्म और काउंसलिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी जुलाई में लाभ होगा।

सावधानी-

  • जल्दबाजी में कोई निवेश न करें और न ही किसी की सलाह लिए बिना कहीं पैसे लगाएं।
  • 13 जुलाई से पहले कारोबार से जुड़े आर्थिक फैसले लें।
  • अनावश्यक खर्च करने से बचें।
  • हर फैसला लेने से पहले सोचें और जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।

यदि आप अन्य 10 राशियों के मासिक राशिफल के बारे में जानने को उत्सुक हैं तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Ho’oponopono Prayer क्या है? जानें 4 लाइनों से कैसे पूरी हो सकती है कोई भी इच्छा

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola