Kaalchakra Today 24 October 2025: ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि राशिफल के जरिए भविष्यवाणी की जाती है. मासिक राशिफल में पूरे महीने की भविष्यवाणी की जाती है. मासिक राशिफल को राशि के आधार पर तैयार किया जाता है, जिसमें बताया जाता है कि आने वाला महीना करियर, शिक्षा, व्यापार, स्वास्थ्य या निजी जिंदगी के लिहाज से आपके लिए कैसा रहेगा.
आज के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि नवंबर 2025 में ग्रहों की स्थिति कैसी रहेगी. साथ ही मेष से लेकर मीन राशिवालों को ये पता चलेगा कि इस महीने उन्हें किस ग्रह से लाभ होगा और कौन-कौन से ग्रह परेशानियां बढ़ाएंगे.
नवंबर 2025 के ग्रह गोचर
- 16 नवंबर तक सूर्य तुला राशि में रहेगा, जिसके बाद वो वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे.
- मंगल पूरे महीने वृश्चिक राशि में रहेगा.
- 23 नवंबर तक बुध वृश्चिक राशि में रहेगा, जिसके बाद वो तुला राशि में गोचर करेंगे. 10 नवंबर को बुध वक्री होगा और 29 नवंबर को फिर से मार्गी होगा. ऐसे में बुध देव इस महीने करीब 20 दिन तक वक्री अवस्था में रहेंगे.
- गुरु यानी देवगुरु बृहस्पति पहले से ही कर्क राशि में विराजमान हैं. हालांकि, 11 नवंबर को वो वक्री हो जाएंगे, जबकि 11 मार्च 2026 को यानी करीब 120 दिन के बाद मार्गी होंगे.
- 2 नवंबर तक शुक्र कन्या राशि में रहेगा, जिसके बाद वो 26 नवंबर तक तुला राशि में रहेंगे. इसके बाद शुक्र देव वृश्चिक राशि में रहेगा.
- शनि इस समय मीन राशि में हैं, जो 28 नवंबर को मार्गी होंगे.
- नवंबर में राहु कुंभ राशि और केतु सिंह राशि में रहेगा.
ये भी पढ़ें- Shukra Gochar: 29 नवंबर से पहले इन 3 राशियों को मिलेगी अपार सफलता, शुभ रहेगा शुक्र गोचर
नवंबर 2025 का मासिक राशिफल
- मेष राशि
सूर्य देव 16 नवंबर तक नीच राशि तुला के सातवें भाव में रहेंगे, जिसका मेष राशिवालों के मान-सम्मान, रिश्ते और आत्मविश्वास पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है. 16 नवंबर के बाद जीवन में अचानक परिवर्तन आने से तनाव बढ़ेगा. कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से गलतफहमी हो सकती है. इसके अलावा पति-पत्नी में अहंकार या वाद-विवाद होना भी संभव है. इस दौरान आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कमजोर हो सकती है.
मंगल के कारण जीवन में अस्थिरता आएगी. जहां एक तरफ ऊर्जा में कमी आएगी. वहीं, दूसरी तरफ क्रोध बढ़ेगा. इसके अलावा जल्दबाजी में चोट लगने, संक्रमण होने या ब्लड प्रेशर अनियमित होने की संभावना है.
23 नवंबर तक बुध के कारण फैसले लेने में समझौते करने पड़ेंगे. ऐसे में इस दौरान कोई नया काम शुरू न करें, बल्कि पुराने प्रोजेक्ट पर ध्यान दें और बातचीत में सावधानी बरतें. साथ ही कारोबार वर्ग साझेदारी या कारोबार का विस्तार टालें.
नवंबर में वक्री गुरु परिवार, संपत्ति और मानसिक शांति को प्रभावित कर सकता है. 26 नवंबर तक शुक्र के कारण रिश्तों में सुधार आएगा, लेकिन इस दौरान निवेश या नई वित्तीय योजनाओं को करने से टालें.
शनि के कारण जरूरी कामों में देरी आएगी. इसके अलावा विदेश यात्रा या बीमार होने की संभावना है. नवंबर में आपके खर्चों में वृद्धि होगी और बचत करने में मुश्किल होगी.
यदि आप अन्य राशियों के नवंबर माह के मासिक राशिफल के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.
ये भी पढ़ें- Chhath Puja 2025 Rashifal: छठ पूजा से पहले 4 राशियों को लाभ होना पक्का, सूर्य ने किया नक्षत्र गोचर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
6 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
8 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines