मार्च माह चल रहा है, जिसके समाप्त होते ही अप्रैल का महीना शुरू हो जाएगा। ग्रह गोचर के लिहाज से अप्रैल का महीना बेहद खास है, क्योंकि इस दौरान सूर्य, गुरु, बुध समेत कई प्रभावशाली ग्रहों का राशि और नक्षत्र परिवर्तन हो रहा है। प्रत्येक गोचर का प्रभाव 12 राशियों के जीवन पर पडे़गा। खासतौर पर कामकाज में बदलाव आने की संभावना है। आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि अप्रैल का महीना 12 राशियों के जातकों के लिए कामकाज के लिहाज से कैसा रहेगा।
मेष राशि
अप्रैल का महीना नौकरीपेशा जातकों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। मेहनत करनी पड़ेगी। काम का बोझ बढ़ने से तनाव रहेगा। शनि, सूर्य, बुध, शुक्र और राहु का पंचग्रही योग जरूरत से ज्यादा यात्राएं कराएगा। ज्यादातर समय व्यस्त रहेंगे और ऑफिस में कई जिम्मेदारियां मिलेंगी।
14 अप्रैल से सूर्य के आपकी राशि में प्रवेश करने से अच्छे परिणाम मिलेंगे। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और कार्यशैली में सुधार होगा। कारोबारियों के लिए भी ये महीना उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। नए साझेदार जुड़ेंगे और नए संपर्क बनेंगे, जिसने लाभ होगा। इस समय आप कारोबार में कुछ नया और अच्छा करने का सोचेंगे।
अप्रैल में यदि आप नियमित रूप से सूर्य देव की उपासना करेंगे और 24 बार गायत्री मंत्र का जाप करेंगे, तो अच्छा रहेगा। इसके अलावा घर से निकलने से पहले माता-पिता का आशीर्वाद जरूर लें।
वृषभ राशि
अप्रैल का महीना नौकरीपेशा लोगों के लिए शुभ रहेगा। ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिलेगी। शनि, सूर्य, बुध, शुक्र और राहु का पंचग्रही योग आपसे कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत करवाएगा। लेकिन मेहनत रंग लाएगी और सफलता जरूर मिलेगी। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलने से कुछ मुश्किलें आएंगी। लेकिन धैर्य रखेंगे और समझदारी से काम करेंगे, तो सफलता जरूर मिलेगी। इस महीने नौकरी में बदलाव की संभावना है। भाग्य का साथ मिलने से आपकी सैलरी बढ़ सकती है।
कारोबारियों के लिए अप्रैल का महीना उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। शुक्र और बुध के वक्री होने के कारण विरोधी सक्रिय होंगे। लेकिन बृहस्पति के सहयोग से आपको सही दिशा मिलेगी। कारोबार में नए साझेदार जुड़ सकते हैं। मंगल के कारण कारोबार में जोखिम उठा पाएंगे, जिससे लाभ होगा। विदेश में व्यापार है या विदेशी साझेदारों से जुड़ा काम है, तो अप्रैल का महीना आपके लिए मुनाफा लेकर आएगा। नए निवेश के लिए ये समय शुभ है। कोई भी फैसला सलाह लेकर ही लें।
मिथुन राशि
नौकरीपेशा लोगों के लिए ये महीना उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको प्रेशर महसूस होगा। 10वें भाव में छह ग्रहों का प्रभाव और मंगल के कारण स्वभाव में उग्रता बढ़ेगी। नौकरी में कुछ मुश्किलों और रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन आपको धैर्य रखना होगा। जिम्मेदारियों का बोझ रहेगा। गुस्से में किसी से झगड़ा भी हो सकता है।
बुध, शनि और राहु की स्थिति फैसले लेने में दिक्कतें खड़ी कर सकती हैं। इसलिए सावधानी और सोच-समझकर ही फैसले लें। कारोबारियों के लिए भी ये महीना मुश्किल भरा रहेगा। मंगल और शनि के कारण संघर्ष बढ़ेगा। लेकिन बृहस्पति के कारण विदेश से संपर्क बनाने का सपना सच हो सकता है। कड़ी मेहनत और सावधानी के दम पर ही सफलता मिलेगी। मिथुन राशि के जातकों के लिए अप्रैल माह में राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करना अच्छा रहेगा।
यदि आप जानना चाहते हैं कि अन्य 9 राशि के लोगों के लिए अप्रैल का महीना कामकाज के लिहाज से कैसा रहेगा तो इसके लिए ऊपर दी गई वीडियो को देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Video: 31 मार्च से पहले किस मूलांक वालों का चमकेगा भाग्य और कौन होगा परेशान? जानें भविष्यफल और उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
गुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
5 hrs agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
2 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
4 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
5 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines