Chaturthi ke Upay: शनिवार को है विनायक चतुर्थी, करें गणेशजी के ये उपाय, होगा चमत्कार

Kaalchakra, Pandit Suresh Pandey, vinayaka chaturthi, vinayaka chaturthi puja vidhi, chaturthi ke upay
विज्ञापन

Chaturthi ke Upay: नए हिंदू संवत्सर 2080 की पहली विनायक चतुर्थी 25 मार्च 2023, शनिवार को आ रही है। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार यदि चतुर्थी शनिवार को आती है तो उसे सिद्धा कहा जाता है। अर्थात् ऐसी तिथि को जो भी कार्य किया जाए, उसमें निश्चित रूप से सफलता मिलती है।

ऐसे में चैत्र माह में चतुर्थी का शनिवार को आना एक शुभ संयोग है जो आपके सभी मनोरथ पूर्ण कर सकता है। इसे शुक्ल पक्ष की चतुर्थी होने के कारण विनायक चतुर्थी (Vinayaka Chaturthi) भी कहा जाता है। इस दिन भगवान गणपति की आराधना की जाती है।

विज्ञापन

गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए ध्यान रखें ये बातें (Chaturthi ke Upay)

पंडित सुरेश पांडेय के अनुसार इस दिन गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए कुछ साधारण से उपाय करने चाहिए। इन उपायों से न केवल गणेशजी प्रसन्न होकर सुख-संपदा का वरदान देते हैं, वरन समस्त कष्टों से भी मुक्ति दिलाते हैं। यही कारण है कि विनायक चतुर्थी का इतना अधिक महत्व है।

उनके अनुसार व्रत के कुछ नियम होते हैं जिनकी पालना करना अनिवार्य है। ऐसा नहीं करने पर व्रत और पूजा दोनों विफल हो जाते हैं। जानिए पंडित सुरेश पांडेय जी से कि चतुर्थी व्रत और गणपति पूजा में किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ