Kaalchakra: मई महीने में करें ये महाउपाय..पूरे साल किसी चीज़ की कमी नहीं होगी
Author: Pandit Suresh Pandey
May 11, 2023 02:33 PM IST
Kaalchakra: मई माह आरंभ हो चुका है। हिंदू पंचांग के अनुसार अभी ज्येष्ठ माह चल रहा है। इसे धार्मिक कर्मकांडों की दृष्टि से अत्यन्त पवित्र और शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ज्येष्ठ माह में किए गए पुण्य कई गुणा होकर वापिस मिलते हैं। यही कारण है इस माह में लोग यथासंभव अधिकाधिक पूजा-पाठ व अन्य कार्यों में लगे रहते हैं।
यह भी पढ़ें: आज ही जेब में रखें ये चीज, फटाफट बन जाएंगे करोड़पति
पंडित सुरेश पांडेय के अनुसार आपको भी मई माह में कुछ बहुत ही आसान से उपाय करने चाहिए। इन उपायों को करने से जन्मकुंडली में प्रतिकूल चल रहे ग्रह भी अनुकूल बनेंगे और आपको पूरे साल सुखी, समृद्ध और संपन्न बनाए रखेंगे। इन उपायों को जानने के लिए देखें वीडियो
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।